- Home
- Entertainment
- TV
- अक्षय की ऑनस्क्रीन पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड की सरेआम की चप्पल से पिटाई, बिग बॉस पर भड़का कंटेस्टेंट
अक्षय की ऑनस्क्रीन पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड की सरेआम की चप्पल से पिटाई, बिग बॉस पर भड़का कंटेस्टेंट
मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में हर दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिलती हैं। बीते कुछ एपिसोडो में सिद्धार्थ और रश्मि देसाई शो का हॉट टॉपिक बने हुए थे। इसके अलावा जब इनका झगड़ा शांत रहने लगा तो सिद्धार्थ की असीम और विशाल से तू तू मैं मैं हुई। इसके साथ ही अब शो में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच झगड़ देखने के लिए मिल रहा है।
17

हाल ही में बिग बॉस का लेटेस्ट एपिसोड वूट पर टेलिकास्ट किया गया था। इसमें विशाल और उनकी गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के बीच बहस देखने के लिए मिली। दोनों के बीच बहस इतनी ज्यादा हो जाती है कि मधुरिमा विशाल की बातों से तंग आकर उनकी चप्पल से पिटाई कर देती हैं।
27
इस पर विशाल का गुस्सा सातवें आसमान पर हो जाता है। वो बिग बॉस पर भड़क जाते हैं और कनफेशन रूम में जाने के लिए कहते हैं। जब बिग बॉस उन्हें कनफेशन रूम में नहीं बुलाते हैं तो वो अपना माइक निकालकर रख देते हैं और घर के शीशों पर अपना गुस्सा निकालते हैं।
37
इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला विशाल और मधुरिमा तुली के बीच के झगड़े को कम करने की बजाय और भी बढ़ाते हुए नजर आते हैं। ये हरकत करने से शहनाज उन्हें मना करती हैं लेकिन वो नहीं मानते हैं। इससे शहनाज परेशान हो जाती हैं।
47
इन दिनों शहनाज भी सिद्धार्थ से कटी-कटी सी नजर आती हैं। दोनों अक्सर लड़ते हुए दिखाई देते हैं। बहरहाल, विशाल और मधुरिमा को बिग बॉस कनफेशन रूम में बुलाते हैं और दोनों का मसला सुलझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन विशाल नहीं मानते हैं और बिग बॉस को इसमें दखलअंदाजी करनी पड़ती है।
57
कनफेशन रूम में मधुरिमा अपने इस बर्ताव को लेकर विशाल से माफी भी मांगती हैं लेकिन वो समझने के लिए तैयार नहीं होते हैं और मधुरिमा के घर से बाहर जाने की बात बार-बार कहते हैं।
67
बता दें, विशाल और मधुरिमा टीवी रियलिटी शो नच बलिए में भी साथ नजर आ चुके हैं। वहां दोनों की लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी थी और इसी शो में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। मधुरिमा अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेबी' उनकी पत्नी का रोल प्ले करते हुए नजर आ चुकी हैं।
77
फोटो सोर्स- वूट।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos