- Home
- Entertainment
- TV
- BB14:पति से मिलन की बिरह में राखी सावंत के आंखों में आए आंसू, प्यार भरा लैटर पढ़ हो गया ऐसा हाल
BB14:पति से मिलन की बिरह में राखी सावंत के आंखों में आए आंसू, प्यार भरा लैटर पढ़ हो गया ऐसा हाल
मुंबई. बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस के सीजन 14 में नजर आ रही हैं। वो शो में फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वो कभी भूत बनकर तो कभी कैसे दर्शकों को एंटरटेन करने में जुटी हुई हैं। ऐसे में सभी को रुलाने वाले राखी के आंखों में हाल ही के एपिसोड में आंसू देखने के लिए मिला है। दरअसल, क्रिसमस के मौके पर सभी कंटेस्टेंट को अपने परिवारवालों का लैटर पढ़ने का मौका मिला। इस दौरान एजाज खान, जैस्मिन भसीन, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक काफी इमोशनल हो गए। सभी ने घरवालों से शो शुरू होने से पहले मुलाकात की थी। इसके अलावा सभी को हंसाने वाली राखी भी इमोशनल दिखीं, पति का लैटर पढ़ने के बाद उनकी आंखों में आसू दिखा। एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखी पति से मिलने की तड़प...

राखी सावंत के पति यानी की मिस्ट्रीमैन ने क्रिसमस के मौके पर पत्नी के लिए लैटर लिखकर भेजा। ये बात जानने के बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बीते 10 महीनों से वो अपने पति से नहीं मिली हैं।
पति से 10 महीनों से ना मिल पाने के कारण राखी का कहना है कि उन्हें अब उनकी बहुत याद आ रही है। ये बात जानकर रुबीना दिलाइक ने राखी सावंत को ये लैटर दे दिया।
पति का लैटर हाथ में आते ही राखी सावंत फूट-फूटकर रोने लगीं। इस लैटर को पढ़ने के बाद वो कैमरे से बातें करते हुए देखी गईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से अपने पति की शक्ल नहीं देखी है। उनके पति के पास तो फोन करने के लिए भी समय नहीं होता है।
राखी ने ये सारी बातें बताकर अपने पति से गुजारिश की कि उनको अपनी पत्नी के लिए थोड़ा समय भी निकालना चाहिए। एक्ट्रेस का ये हाल देखकर घर के सभी सदस्य भी इमोशनल हो गए।
वहीं, फैंस अब भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि राखी सावंत का पति आखिर है कौन? अगर राखी का ये हाल देखकर घर के सभी सदस्य भी इमोशनल हो गए हैं। सभी के मन में ये सवाल आज भी है कि आखिर राखी ने शादी कर ली है तो उनके पति अब तक सबके सामने क्यों नहीं आए हैं?
यही वजह है जो बहुत से लोग राखी सावंत के इस लैटर को झूठ बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कि राखी सावंत का जमकर मजाक बना रहे हैं। फैंस का मानना है कि राखी सावंत फुटेज पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
बता दें कि राखी सावंत ने पिछले साल यानी जुलाई 2019 में शादी की थी और उसके कछ दिन बाद ही पति रितेश के नाम का खुलासा किया था। हालांकि, उनकी शादी को डेढ़ साल हो गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक उनका चेहरा नहीं दिखाया है और ये जानने के लिए फैंस अब भी काफी एक्साइटेड हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।