MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • राहुल रॉय से सिद्धार्थ शुक्ला तक, जानें कहां और क्या कर रहे बिग बॉस के अब तक के विनर्स

राहुल रॉय से सिद्धार्थ शुक्ला तक, जानें कहां और क्या कर रहे बिग बॉस के अब तक के विनर्स

मुंबई. सलमान खान (Salman khan) का बहुचर्चित टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss 14) का 14वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 3 अक्टूबर रात 9 बजे इसका प्रीमियर किया जाएगा। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स कई उतार-चढ़ाव के बाद इसकी ट्रॉफी अपने घर ले जा चुके हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने के लिए मिलता है। ऐसे में शो शुरू होने से पहले आपको अब तक के बिग बॉस के विनर्स (Bigg Boss Winner) के बारे में बता रहे हैं कि वो कहां और क्या कर रहे हैं।  

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 19 2020, 09:11 AM IST| Updated : Sep 19 2020, 01:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

राहुल रॉय (विनर-सीजन 1) (2006-07)

सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui) से डेब्यू करने के बाद भी राहुल रॉय (Rahul Roy) का करियर फ्लॉप रहा। पहले सीजन के विनर राहुल की पिछली फिल्म 2017 में आई '2016 The End' थी। राहुल रॉय ने नवंबर, 2017 में पॉलिटिक्स ज्वॉइन की थी। लॉकडाउन से पहले वो कनु बहल के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आगरा डायरीज' (Agra Diaries) में काम कर रहे थे। इस मूवी को इस साल ही रिलीज होनी थी, लेकिन अभी तक कोई डेट सामने नहीं आई है। लॉकडाउन से पहले वो एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) के साथ 'द कपिल शर्मा शो' (kapil Sharma Show) में नजर आए थे।

213

आशुतोष कौशिक (विनर - सीजन 2) (2008)

आशुतोष कौशिक (Ashutosh kaushik) ने टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। इनमें 'लाल रंग' (laal rang) (2016), 'जिला गाजियाबाद' (zila gaziabad) (2013), 'शॉर्टकट रोमियो' (Shortcut Romio) (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल, वो सहारनपुर, यूपी में अपनी ज्वैलरी शॉप चला रहे हैं।
 

313

विंदु दारा सिंह (विनर - सीजन 3) (2009-10)

दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह (vindu Dara Singh) ने कई फिल्मों मे काम किया है। इसके साथ ही वो कई शोज में भी नजर आ चुके हैं। विंदु 'बिग बॉस' सीजन 3 (Bigg Boss 3) के विनर रहे। वो आखिरी बार 2014 में आई फिल्म 'जट जैम्स बॉन्ड' में नजर आए थे। विंदु ने पत्नी डीना उमारोवा के साथ 'नच बलिए 9' (Nach baliye 9) में पार्टिसिपेट किया था। हालांकि, वो इससे एलिमिनेट हो गए थे।

413

श्वेता तिवारी (विनर - सीजन 4) (2011)

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बिग 'बॉस सीजन' 4 की विनर रही थीं। वो 2016 में नेपाली फिल्म 'त्रिनेत्रा' और टीवी सीरियल 'बेगुसराय' में नजर आई थीं। श्वेता फिलहाल टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो वेब सीरीज 'हम तुम और देम' में भी नजर आई थीं। इसमें उनके इंटीमेट सीन्स ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। 

513

जूही परमार (विनर - सीजन 5) (2012)

कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस जूही परमार 'बिग बॉस' के सीजन 5 की विनर रही थीं। दो सालों से पति सचिन श्रॉफ से अलग रह रही हैं। उनका पिछले साल जुलाई में तलाक हो गया था। जूही आखिरी बार टीवी सीरिज 'तंत्र' में नजर आई थीं। इसके बाद से जूही के पास कोई काम नहीं है।

613

उर्वशी ढोलकिया (विनर-सीजन 6) (2012-13)

फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया 'बिग बॉस' सीजन 6 की विनर रही थीं। उर्वशी आखिरी बार डांस पार्टनर अनुज सचदेवा के साथ रिएलिटी शो 'नच बलिए' के सीजन 9 में नजर आई थीं।

713

गौहर खान (विनर-सीजन 7) (2013)

कई फिल्मों और वीडियो सॉन्ग का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस गौहर खान 'बिग बॉस' के सीजन 7 की विनर रही थीं। 2017 में आई फिल्म 'बेगम जान' में नजर आई थीं। गौहर आखिरी बार टीवी सीरीज 'द ऑफिस' में देखी गई थीं। इसके साथ ही वो टीवी शो 'गठबंधन' में बतौर गेस्ट नजर आई थीं।

813

गौतम गुलाटी (विनर-सीजन 8) (2014-15) 

गौतम गुलाटी 'बिग बॉस' के सीजन 8 के विनर रहे थे। बिग बॉस के घर में रहकर गौतम ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। शो जीतने के बाद उन्हें कई ऑफर मिले थे। उन्होंने फिल्म 'अजहर' में काम किया था। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'बहन होगी तेरी' में देखा गया था। फिलहाल, उनके पास अभी के ऑफर्स की कोई जानकारी नहीं है।

913

प्रिंस नरुला (विनर-सीजन 9) (2016)

'बिग बॉस' सीजन 9 के विनर प्रिंस नरुला थे। प्रिंस एमटीवी रोडीज के भी विनर रह चुके हैं। प्रिंस ने अक्टूबर, 2018 में युविका चौधरी से शादी की थी। उन्हें आखिरी बार 'नच बलिए' सीजन 9 में देखा गया था।

1013

मनवीर गुर्जर (विनर- सीजन 10) (2016-17) 

'बिग बॉस' 10 में बतौर कॉमनर एंट्री लेने वाले मनवीर गर्जुर ने रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था, लेकिन इस शो में वो ज्यादा दूर तक नहीं जा सके थे। फिलहाल, मनवीर के पास कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं है।

1113

शिल्पा शिंदे (विनर-सीजन 11) (2017-18) 

बिग बॉस की विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे ने वेब शो 'जियो धन धना धन' में सुनील ग्रोवर के साथ काम किया। इसके साथ ही 'एंटरटेनमेंट की रात' में भी नजर आईं। शिल्पा को आखिरी बार टीवी शो 'कानपुर वाले खुरानाज' में देखा गया था। इसके साथ ही वो फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में नजर आने वाली हैं।
 

1213

दीपिका कक्कड़ (विनर-सीजन 12) (2018) 

बिग बॉस के सीजन 12 की विनर बनने के बाद दीपिका कक्कड़ 'नच बलिए' सीजन 9 में बतौर गेस्ट नजर आई थीं। इसके अलावा वो लॉकडाउन से पहले टीवी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही थीं। इसमें दीपिका सोनाक्षी रस्तोगी का किरदार निभा रही थीं।

1313

सिद्धार्थ शुक्ला (विनर-सीजन 13) (2019-20)

बिग बॉस के सीजन 13 की विनर रह चुके एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के इन दिनों 14वें सीजन को होस्ट करने की चर्चा जोरों से हैं। इसके अलावा उन्हें आखिरी बार बिग बॉस के 13वें सीजन की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के साथ वीडियो सॉन्ग में देखा गया था। दोनों के इस गाने को फैंस से भरपूर प्यार मिला था। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved