MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
Hartalika Teej Wishes in Hindi
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Bigg Boss 15 का खत्म होने वाला है सफर, इन 15 वजहों से इस सीजन को किया जाएगा याद

Bigg Boss 15 का खत्म होने वाला है सफर, इन 15 वजहों से इस सीजन को किया जाएगा याद

मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg boss 15) का विनर रविवार यानी 30 जनवरी को मिल जाएगा। यह सीजन वो टीआरपी नहीं बंटोर पाया जो पिछले सीजन ने हासिल किए थे। दर्शकों की मानें तो यह सीजन बोरियत से भरा था। हालांकि गेम में ट्विस्ट लाने के लिए बिग बॉस के मेकर्स ने कई कदम उठाए। लेकिन उतना फायदा नहीं हुआ।हालांकि इस बार का बिग बॉस कुछ वजहों से जरूर याद किया जाएगा। आइए जानते हैं बिग बॉस 15 के 15 कारण जिसकी वजह से शो चर्चा में रहा....

7 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 29 2022, 04:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115

अफसाना खान को पैनिक अटैक, घर से निकाला गया था बाहर

बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट  अफसाना खान (Afsana Khan) को पैनिक अटैक आने के बाद बाहर कर दिया गया था।  उन्होंने चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। दरअसल, वीआईपी टास्क हारने के बाद और दोस्तों से धोखा मिलने के बाद अफसाना का दिल टूट गया था। उन्होंने शमिता शेट्टी से खूब झगड़े किए थे और किचन एरिया में चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जिसके बाद मेकर्स ने अफसाना खान को शो छोड़ने के लिए कह दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
215

प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच पहली लड़ाई

बिग बॉस 15 के घर में पहली बड़ी लड़ाई प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के कॉलर पकड़ने से लेकर गाली- गलौच कर की थी। मैप टास्क के दौरान दोनों के बीच टक्कर देखने को मिली थी। लड़ाई में प्रतीक ने गिलास का दरवाजा तोड़ दिया था। प्रतीक और जय की फर्स्ट लड़ाई को लेकर भी इस शो को याद किया जाएगा।

315

करण कुंद्रा और प्रतीक के बीच फाइट

करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल की लड़ाई को लेकर भी इस शो को याद किया जाएगा। शो में 'एक्सेस ऑल एरिया' टास्क के दौरान करण कुंद्रा ने प्रतीक को चोक स्लैम दिया था। इसके बाद करण कुंद्रा को ट्रोल किया गया था।

415

अभिजीत बिचकुले की गंदी भाषा

अभिजीत बिचकुले को लेकर भी इस बार बिग बॉस को याद किया जाएगा। शो में जिस तरह की उन्होंने हरकते की वो बर्दाश्त के बाहर थी। महिलाओं को लेकर उन्होंने भद्दी-भद्दी टिप्पणी की। जिसकी वजह से शमिता शेट्टी और बाकी घरवालों के साथ उनके झगड़े भी हुए। यहां तक की सलमान खान ने भी उन्हें कई बार फटकारा।

515

अभिजीत ने देवोलीना से मांगा किस 

घर के अंदर देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचकुले की अच्छी बनती थी। लेकिन धीरे-धीरे इनके बीच इतनी अनबन हुई कि सलमान खान को दखल देना पड़ा था। अभिजीत  बिचकुले ने सारी हदें पार करते हुए देवोलीना से सामान देने के बदले किस मांगा। जिस पर अदाकारा भड़क गई थी और उन्होंने खूब लड़ाई की थी। इसके बाद भी कई बार बिचकुले ने गलत बयानबाजी की। 

615

करण तेजस्वी का रोमांस 

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का इश्क। जी हां, इस सीजन को इनकी वजह से भी याद किया जाएगा। शो के अंदर दोनों के बीच प्यार पनपना और सीजन के लास्ट में इनके घरवालों से रिश्ते की मंजूरी भी मिल गई। शो में दोनों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई दी। हालांकि कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए जिसे देखकर लगा कि दोनों अलग हो जाएंगे। लेकिन लास्ट में इनके बीच सब ठीक हो गया और दोनों इश्क में डूबे नजर आएं। इनके नाम का फैंस ने TejRan नाम दिया। जो कई बार ट्रेंड में भी रहा।

715

हिंसा का प्रयोग करने पर बेघर हुए उमर रियाज

उमर रियाज को घर से बेघर करने के लिए भी याद किया जाएगा। टिकट टू फिनाले टास्क में उमर रियाज (Umar Riaz) ने बेकाबू होकर प्रतीक सहजपाल पर हाथ उठाया था। घर के नियम के खिलाफ जाने पर बिग बॉस ने उमर रियाज को घर से बाहर निकाल दिया। हालांकि उमर के फैंस ने इस एविक्शन को गलत बताया।

815

देवोलीना और रश्मि की दोस्ती टूटी

देवोलीना और रश्मि देसाई के बीच लड़ाई। जी हां, इस शो को दोस्ती टूटन को लेकर भी याद किया जाएगा। देवोलीना और रश्मि देसाई अच्छे दोस्त थे। लेकिन शो के अंदर इनके बीच शुरू में तो सबकुछ ठीक था। पर बाद में इतनी लड़ाई हुई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। एक बार तो रश्मि ने देवोलीना पर हाथ भी उठा दिया था।
 

915

राखी सांवत के पति रितेश पहली बार आए दुनिया के सामने

ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में एंट्री ली। घर में पहुंचते ही उन्होंने उस राज से पर्दा उठाया जिसे जानने के लिए लोग बेचैन थे। उन्होंने पहली बार दुनिया को अपने पति रितेश से मिलवाया। हालांकि काफी वक्त तक लोगों को यकीन नहीं हुआ कि सच में रितेश उनके पति हैं। लेकिन राखी ने शो में अपनी लव स्टोरी बताई। शो के निकलने के बाद राखी उनके साथ नजर आ रही हैं। राखी और रितेश को लेकर भी इस शो को याद किया जाएगा।

1015

प्रतीक ने बाथरूम का तोड़ा लॉक

शो के शुरुआत में प्रतीक का गुस्सा और फिर बाद में उनका शांत व्यवहार के लिए भी इस शो को याद किया जाएगा। शुरुआती एपिसोड में प्रतीक काफी गुस्सैल नजर आये थे। जब विधि बाथरूम में नहा रही थीं उस वक्त प्रतीक गुस्से में बाथरूम का लॉक तोड़ दिए थे। जिस पर सलमान खान ने प्रतीक की क्लास लगाई थी।

1115

19 घंटे पोल पर खड़े होने का रिकॉर्ड बनाया देवोलीना और रश्मि

देवोलीना और रश्मि ने टास्क में एक रिकॉर्ड बनाया था। शो में देवोलीना और रश्मि देसाई ने लगातार 19 घंटे तक टास्क कर के सभी को हैरान कर दिया था। उन्हें जरा सी मदद के साथ ही एक पिलर को पकड़कर खड़ा होना था। देवोलीना और रश्मि ने बाथरूम ब्रेक तक नहीं लिया था। लगातार 19 घंटे तक पिलर पर तमाम टॉचर सहते हुए दोनों खड़े हुए थे। इतनी शिद्दत से किए गए टास्क को लेकर भी इस शो को याद किया जाएगा।

1215

प्यार का साथ नहीं देने पर सलमान खान की करण कुंद्रा को फटकार

सलमान खान ने सबसे ज्यादा करण कुंद्रा की क्लास लगाई। बतौर ब्यॉयफ्रेंड वो खड़े नहीं उतरे। सलमान खान ने कई ऐसे वाकये बताए जब करण ने बतौर ब्वॉयफ्रेंड तेजस्वी का साथ नहीं दिया। जब तेजस्वी, विशाल कोटियान से बात करती थीं तो करण को जलन भी होती थी। वहीं राखी ने भी करण को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर अपनी बात रखी थी। हालांकि शो के आखिर में दोनों के बीच रिश्ते बेहतर हो गए।
 

1315

ओटीटी के कंटेस्टेंट यहां निभाई दोस्ती

पहली बार इस शो में बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट शामिल हुए। जिनकी दोस्ती देखने को मिली। नेहा भसीन, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट ओटीटी का हिस्सा रहे थे। बिग बॉस शो में जब पहुंचे तो चारों के बीच कई मतभेद हुए लेकिन किसी अन्य कंटेस्टेंट से जब किसी की लड़ाई होती तो सब साथ हो जाते। टॉप 6 में शमिता, निशांत और प्रतीक सहजपाल पहुंचे। तीनों की दोस्ती शो के आखिरी में और मजबूत होते हुए नजर आईं। ये शो दोस्ती और दुश्मनी को लेकर याद किया जाएगा।

1415

रश्मि देसाई की उमर के लिए धड़का दिल

रश्मि देसाई और उमर रियाज के बीच प्यार इस शो में पनपा। रश्मि और उमर दोनों बाहर से एक दूसरे को जानते थे। लेकिन इश्का का इजहार इस शो में हुआ। दोनों एक दूसरे के लिए टास्क करते दिखाई दिए थे। 

1515

देवोलीना को भाया प्रतीक सहजपाल का साथ

देवोलीना का प्रतीक सहजपाल के लिए कुछ एहसास करना। फिर दोनों का साथ आना। हालांकि इनके बीच वो रोमांस नहीं देखने को मिला क्योंकि दोनों में से किसी ने भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया था। शो के अंत में दो  दोनों के बीच एक दीवार खिंच गई थी। अब देखना है कि घर के बाहर दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे या फिर बिग बॉस के घर के अंदर तक ही दोस्ती सिमट कर रह जाएगी। जब-जब देवोलीना या प्रतीक का जिक्र होगा तो बिग बॉस 15 को जरूर याद किया जाएगा। 

और पढ़ें:

शादी के बाद Ankita Lokhande ने की इंटीमेट सीन करने से तौबा, इसके पीछे एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

पिंक साड़ी में Shehnaaz Gill की दिखी बेमिसाल खूबसूरती, फैंस बोले-काश सिद्धार्थ यहां आपको ऐसे देखने के लिए होता

BIGG BOSS 15 : तो क्या FINALE से पहले ही ये 2 कंटेस्टेंट हुए बाहर, अब इन 4 के बीच होगी टक्कर!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ समेत आ रहीं ये 9 नई फिल्में-सीरीज
Recommended image2
'पापा से डरकर सोफे के नीचे छिप जाती थी', 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस का बचपन का शॉकिंग खुलासा
Recommended image3
सलमान खान ने दी कनिका मान-गुल्लू को हरी झंडी, बोले- तुम दोनों साथ में अच्छे लगते हो...
Recommended image4
'मेरा बम ऊपर करो...' तापसी पन्नू का पति संग वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- सलवार कहां है?
Recommended image5
अभिशप्त है 'बिग बॉस' की ट्रॉफी? अर्शी खान ने सलमान खान शो को लेकर किए चौंकाने वाले दावे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved