MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Bigg Boss 15: स्वरागिनी की एक्ट्रेस से असीम रियाज के भाई तक, ये 15 कंटेस्टेंट लेंगे बिग बॉस के घर में एंट्री

Bigg Boss 15: स्वरागिनी की एक्ट्रेस से असीम रियाज के भाई तक, ये 15 कंटेस्टेंट लेंगे बिग बॉस के घर में एंट्री

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का प्रीमियर 2 अक्टूबर को है। इसके साथ ही शो का सीजन 15 शुरू हो जाएगा। इस बार शो में कई जाने-पहचाने चेहरों के अलावा कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में करीब 12-13 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जिनमें से कुछ कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो चुका है। बिग बॉस 15 में इस बार करण कुंद्रा से लेकर स्वरागिनी की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और आसिम रियाज के भाई उमर रियाज समेत कई कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन शामिल हैं इस लिस्ट में।

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 02 2021, 08:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115

डोनल विष्ट : 
डोनल बिष्ट एक टेलीविजन एक्टर और मॉडल हैं। डोनल ने टीवी सीरियल एक दीवाना था में शरण्या और रूप- मर्द का नया स्वरूप में इशिका पटेल का रोल निभाया था। डोनल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में सीरियल एयरलाइंस से की थी। इसके बाद इसी साल 'ट्वि्स्ट वाला लव' में लीड रोल डॉक्टर शेली के रूप में दिखीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
215

करण कुंद्रा : 
टीवी के मोस्ट पॉपुलर स्टार करण कुंद्रा (Karan Kundrra) इस साल शो में नजर आएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक प्रोमो में उनकी झलक दिखाई गई थी और इससे से कन्फर्म हो गया था कि वे शो का हिस्सा हैं।

315

मीशा अय्यर : 
'एस ऑफ स्पेस' में नजर आ चुकी मीशा अय्यर (Miesha Iyer) बिग बॉस 15 का हिस्सा बनेंगी। वे स्प्लिट्सविला 12 में भी नजर आई थीं। उड़ान, तुम ऐसे ही रहना और बालिका वधू जैसे सीरियलों में नजर आईं विधि पांड्या (Vidhi Pandya) भी शो में नजर आएंगी।

415

सिम्बा नागपाल : 
सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal) भी बिग बॉस 15 में नजर आएंगे। सिम्बा को एमटीवी स्प्लिट्सविला और रोडीज के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वे  टीवी एक्टर भी हैं। 

515

उमर रियाज : 
बिग बॉस के 13वें सीजन के रनर-अप रहे आसिम रियाज के भाई उमर रियाज (Umar Riaz) शो में नजर आएंगे। उमर रियाज ने बिग बॉस 13 में उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब वह फैमिली वीक में भाई आसिम को सपोर्ट करने आए थे। 
 

615

अकासा सिंह : 
फिल्म सनम तेरी कसम में खींच मेरी फोटो.. गाना गाने के बाद चर्चा में आई अकासा सिंह (Akasa Singh) भी शो का हिस्सा होंगी। उन्होंने इंडिया रॉ स्टार से अपनी जर्नी शुरू की थी। अकासा ने ठग रांझा और नईयो जैसे गाने भी गाए हैं। 

715

निशांत भट्ट : 
निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) बिग बॉस ओटीटी के फाइनलिस्ट में से एक हैं। वो बिग बॉस 15 में नजर आएंगे। उन्होंने खुद ही इस बात की पुष्टि की है। वो फेमस डांसर और कोरियोग्राफर है। उन्होंने चन्ना मेरेया गाने को कोरियोग्राफ किया था।
 

815

तेजस्वी प्रकाश : 
टीवी सीरियल 'स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर' में रागिनी माहेश्वरी का किरदार निभाने वाली तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) भी सलमान खान के घर में धमाल मचाने आ रही हैं। वे पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। 

915

विशाल कोटियन : 
देवों के देव महादेव, महाभारत, विघ्नहर्ता गणेश और अकबर का बल बीरबल जैसे सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर विशाल कोटियन भी बिग बॉस 15 में नजर आ सकते हैं। बिग बॉस 13 में जाने के लिए जब पारस छाबड़ा ने विघ्नहर्ता गणेश सीरियल छोड़ा था, तब उनकी जगह विशाल ने ली थी। 

1015

विधि पांड्या : 
उड़ान, बालिका वधू और तुम ऐसे ही रहना जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस विधि पांड्या भी बिग बॉस 15 में नजर आ सकती हैं। उन्हें उड़ान में इमली के किरदार से पहचान मिली थी। 

1115

जय भानुशाली : 
कहा जा रहा है कि टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली भी बिग बॉस में नजर आ सकते हैं। जय ने आखिरी वक्त पर शो में आने के लिए हां की है। बता दें कि जय पत्नी माही विज और बेटी तारा को छोड़कर बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे। 

1215

अफसाना खान : 
'तितलियां' गाने से फेमस हुईं पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) भी बिग बॉस में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, बीच में खबरें आई थीं कि पैनिक अटैक के चलते वो अपने घर पंजाब लौट गई हैं। वहीं अफसाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- मैं ठीक नहीं हूं। दुआ करो, बीमार हूं बहुत। अफसाना खान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर हैं। पिछले साल उनका एक गाना 'पता नहीं जी कौन-सा नशा करता है' काफी फेमस हुआ था। 

1315

प्रतीक सहजपाल :
प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे। अब वो रोलओवर कंटेस्टेंट बनेंगे और सीजन 15 में शामिल होंगे। वे टीवी एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वे एकता कपूर की वेब सीरीज बेबाक में नजर आ चुके हैं। 

1415

साहिल श्रॉफ : 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डॉन 2' में नजर आ चुके एक्टर साहिल श्रॉफ भी बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं। साहिल डियर माया और शादी के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 

1515

शमिता शेट्टी : 
बिग बॉस ओटीटी की रनर-अप रहीं शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी बिग बॉस 15 में दिखाई देंगी। उन्होंने पहले बिग बॉस 3 में भाग लिया था, लेकिन राज कुंद्रा के साथ अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए शो को बीच में ही छोड़ दिया था। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के अब तक के विनर्स: कोई इस दुनिया में नहीं तो किसी को आया ब्रेन स्ट्रोक, जाने कहां है ये 14 विजेता

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: जंगल जैसा गार्डन, बोलते पेड़ और बहुत कुछ, अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान के विवादित शो का घर

ये भी पढ़ें- इसलिए 2 साल बाद ऐश्वर्या राय जा पाई देश के बाहर, काले कपड़ों में बेटी और पति अभिषेक बच्चन संग आई नजर

ये भी पढ़ें- गोविंदा की पत्नी ने खराब बहू क्या कहा कश्मीरा शाह के तन-बदन में लगी आग, फिर ऐसे दिखाया अपना असली रंग

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(43.0 ov)97/5
AUSAUS
-
Day 2
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टाइगर श्रॉफ के पीछे चल रही थी इस एक्टर की कार, खुद बताया आंखों देखा वह भयावह मंजर!
Recommended image2
'जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर...', एक्ट्रेस ने नवरात्रि इवेंट के आयोजकों पर लगाए सनसनीखेज आरोप!
Recommended image3
Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में हिंसा, माही विज और यंग DSA के सपोर्ट में उतरीं काम्या पंजाबी
Recommended image4
अर्जुन बिजलानी की बीवी ने पहनीं अल्लाह-रसूल टी-शर्ट, बवाल मचने पर मांगनी पड़ी माफी
Recommended image5
'एक केस खत्म नहीं हुआ, दूसरे केस में फंस जाए क्या'... विदेशी हसीना संग रिश्ते पर बोले तेज प्रताप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved