- Home
- Entertianment
- TV
- कुशाल टंडन को छोड़ 12 साल छोटे शख्स को डेट कर रही बिग बॉस विनर, लड़के के पिता ने किया खुलासा
कुशाल टंडन को छोड़ 12 साल छोटे शख्स को डेट कर रही बिग बॉस विनर, लड़के के पिता ने किया खुलासा
मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 7) के सीजन 7 की विनर रह चुकीं गौहर खान (Gauhar khan) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वैसे तो वो सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने के चलते छाई रहती हैं, लेकिन इन दिनों वो 12 साल छोटे शख्स को डेट करने को लेकर मीडिया में बनी हुई हैं। उनके साथ फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इनकी रिलेशनशिप की खबर पर उन्होंने तो नहीं पर लड़के के पिता ने पक्की मुहर लगा दी है।
| Published : Sep 19 2020, 02:09 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, हाल ही में जैद दरबार (zaid Darbar) के पिता और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार (ismail darbar) ने बेटे और गौहर खान के रिश्ते को लेकर एक न्यूज पोर्टल से बात की और इस दौरान उन्होंने कंफर्म किया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। उनका बेटा जैद गौहर को बहुत पसंद करता है।
इस्माइल ने कहा कि 'उनके बेटे जैद गौहर खान को डेट कर रहे हैं और अगर जैद उनसे शादी करते भी हैं तो वह उन्हें आशीर्वाद जरूर देंगे। इतना ही नहीं, गौहर के साथ रिलेशनशिप के बारे में बताने के लिए जैद ने सबसे पहले सौतेली मां को फोन किया और बताया कि वह गौहर को बहुत पसंद करते हैं।
बता दें कि जैद पिता इस्माइल दरबार के साथ नहीं रहते, लेकिन जब इंटरव्यू में उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। कुछ वक्त पहले जैद एक फैमिली फंक्शन में डांस कर रहा था। लेकिन उनका रिश्ता उनके बच्चों के साथ एक बाप और एक बच्चे के रिश्ते जैसा होना चाहिए, और वो वैसा ही है। बदतमीजी वाला रिश्ता नहीं है कि जैद उन्हें बताएगा कि वो गौहर खान को डेट कर रहा है।'
इस्माइल दरबार ने आगे बताया कि जैद ने सौतली मां आयशा से गौहर के बारे में बात की थी। वह बोले कि ' जैद बहुत तारीफ कर रहे थे गौहर की।' यह पूछे जाने पर कि क्या जैद ने उन्हें बताया कि वह गौहर के साथ रिलेशनशिप में हैं तो इस्माइल दरबार ने कहा कि 'हां उन्होंने बताया था। साथ ही वह बोले कि अगर जैद गौहर से शादी करता है तो वह उन्हें अपना आशीर्वाद जरूर देंगे। जैद 29 साल का है और वह जानता है कि वह क्या कर रहा है। आयशा ने भी उससे यही कहा। उसने जैद से कहा कि अगर वह खुश हैं तो हम भी खुश हैं।'
इस्माइल दरबार ने आगे बताया कि 'वो दिखावे से सख्त नफरत करते हैं और वो कहते हैं कि उन्हें पता भी नहीं है कि दिखावा कैसे करते हैं।' उन्होंने अपने बारे में बात करते हुए कि 'उन्होंने खुद दूसरी शादी की है और पहली वाइफ फरजाना (जैद की मां) के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं।' इस्माइल ने अपनी पहली शादी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'अगर उनके पहली पत्नी से संबंध अच्छे होते तो वो दूसरी शादी क्यों करते। बच्चों ने भी उनकी निजी जिंदगी में दखल नहीं दिया और ना ही वो अब देते हैं।' वो बताते हैं कि 'पहली बीवी से उनके चार बच्चे हैं और दूसरी से एक, लेकिन वो सभी बच्चों से खुद को अटैच्ड बताते हैं।'
बता दें, जैद से पहले गौहर खान का नाम टीवी एक्टर कुशाल टंडन (kushal tandon) के साथ जुड़ा था। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत बिग बॉस 7 से हुई थी। उन्होंने साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका रिश्ता टूट गया था। हालांकि, उनके बीच ब्रेकअप अच्छे नोट पर नहीं हुआ था। दोनों के बीच खूब विवाद भी हुआ था। लेकिन, अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और पुरानी बातों को भुला चुके हैं।
अब गौहर और कुशाल के बीच रिश्ते बेहतर हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं। अगर गौहर के वर्कफ्रंट की बात जाए तो वो 2018 में आई फिल्म 'बेगम जान' (Begum Jaan) में नजर आई थीं।