MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • भारती को जब इतने दुबले-पतले और 3 साल छोटे शख्स ने किया प्रपोज तो नहीं हुआ था यकीन, ऐसी है लव स्टोरी

भारती को जब इतने दुबले-पतले और 3 साल छोटे शख्स ने किया प्रपोज तो नहीं हुआ था यकीन, ऐसी है लव स्टोरी

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को छापेमारी की। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) पर ड्रग्स लेने के आरोप हैं और इनके घर से नशीला पदार्थ भी मिला है। फिलहाल NCB दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि एक ड्रग पैडलर से पूछताछ में इन दोनों का नाम सामने आया था। बता दें कि भारती ने खुद से 3 साल छोटे राइटर हर्ष लिम्बाचिया से 2017 में शादी की थी। इनकी लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। शादी के 7 साल पहले से एक-दूजे को जानते थे दोनों...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 21 2020, 04:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

शादी से पहले भारती और हर्ष करीब 7 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर ये जल्द ही प्यार में बदल गई। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी। इस शो में भारती एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। 

210

दोस्ती के करीब एक साल बाद हर्ष मन ही मन में भारती को पसंद करने लगे थे। एक दिन हर्ष ने भारती को प्रपोज कर दिया। हालांकि भारती समझ नहीं पाईं कि ये सच है या फिर मजाक।

310

दरअसल, भारती अपने वजन के बारे में भी शुरू से खुलकर बोलती हैं। उनके मुताबिक, मैं सोचती थी कि मोटी हूं, घर वाले कोई मोटा-सा लड़का ढूंढ़ कर शादी कर देंगे। पर हर्ष ने पहली बार जब “आइ लव यू’ लिखकर भेजा तो मैं समझ नहीं पाई कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा है या फिर हकीकत है।
 

410

भारती के मुताबिक, हर्ष जैसे पतले शख्स की तो तस्वीर भी कभी मेरे दिमाग में नहीं थी। लेकिन उसने मुझे प्यार करना सिखा दिया। वहीं दूसरी ओर हर्ष का कहना था- भारती मेरे लिए परफेक्ट है। मोटे और पतले से क्या होता है। भारती दिल की बहुत अच्छी है। मैं उसके नेचर और पर्सनैलिटी से प्यार करता हूं।

510

भारती जहां पंजाबी हैं वहीं उनके पति हर्ष लिम्बाचिया गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। भारती के मुताबिक, गुजराती होने पर भी हर्ष बेहद खर्चीले हैं। जहां हम पंजाबी कंजूसी कर जाते हैं, वहां यह खुलकर पैसा खर्च करते हैं। मैं एक बार दो लाख रुपए का पर्स बिना खरीदे वापस आ गई। अगले दिन हर्ष वही पर्स खरीद लाए।
 

610

भारती कहती हैं कि मैं लकी हूं मुझे हर्ष मिले। इनकी सोच बहुत अच्छी है। शो अच्छा जाए इसलिए यह सेट पर मुझसे फ्लर्ट करवाते हैं। बैकस्टेज से मेरे कान में लगे हैडफोन में कहते हैं इसकी गोद में बैठ जाओ। उसकी चुम्मी ले लो। अब सोचो पति ही दूसरों को चुम्मी देने के लिए कहे तो क्या करूं।

710

भारती ने बताया था कि वह और हर्ष सेट पर खूब मस्ती करते हैं। यही मस्ती उनकी रियल लाइफ का अहम हिस्सा है। अब हम एक साथ मय्यत पर जाने से भी घबराते हैं। एक बार किसी के यहां गमी पर गई थी। इसी दौरान एक बुढ़िया अजीब से ढंग से रोने लगी। मेरी आंख में आंसू थे लेकिन चेहरे पर हंसी। मुझे देखकर हर्ष भी हंसने लगे। अब हम जब भी ऐसी जगह जाते हैं तो दूर-दूर ही बैठते हैं।

810

भारती ने बताया कि मुझे खाना पकाने का बहुत शौक है। हर्ष को मेरे हाथ के बने गोभी के परांठे बेहद पसंद हैं। अगर हम दोनों किसी पार्टी में इकट्ठे जाते हैं। तो हर्ष वहीं कह देते हैं कि जाओ किचन में जाकर मेरे लिए परांठे बनाओ। सोचो मैं ईवनिंग गाउन पहनकर परांठे पका रही होती हूं।

910

भारती 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज'(2008) के अलावा वे 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार'(2010), 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन'(2011) और 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे'(2012) जैसे कॉमेडी रियलटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

1010

भारती ने पंजाबी फिल्मों 'एक नूर'(2011), 'यमले जट यमले'(2012 और 'जट एंड जूलिएट-2' (2013) में भी काम किया है। वे अक्षय कुमार स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'खिलाड़ी 786' (2012) और पुलकित सम्राट-यामी गौतम स्टारर 'सनम रे' (2016) में भी काम कर चुकी हैं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ranveer Singh Films On OTT: ताबड़तोड एक्शन वाली रणवीर सिंह की 6 मूवी, देखें इन ओटीटी पर
Recommended image2
New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
Recommended image3
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर
Recommended image4
Pushpa Impossible के एक्टर्स के असली नाम और उम्र क्या? 'मां'-'बेटे' में सिर्फ 11 साल का अंतर!
Recommended image5
Border 2 के सनी देओल से क्यों हो रही अनुपमा की तुलना, वजह जान आप भी चौंक जाएंगे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved