- Home
- Entertainment
- TV
- छलका इस कॉमेडियन का दर्द, एक अजीब सी बात को लेकर है इतनी परेशान कि पूछ रही सभी से सवाल
छलका इस कॉमेडियन का दर्द, एक अजीब सी बात को लेकर है इतनी परेशान कि पूछ रही सभी से सवाल
मुंबई. कोरोना की वजह से दुनियाभार में दहशत फैली हुई है। रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। देश में लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई कर दी है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच कॉमेडियन भारती सिंह एक बात को लेकर बेहद परेशान है और वे फैन्स से सवाल कर अपनी समस्या सुलझाना चाहती है।

दरअसल, लॉकडाउन की वजह से ब्यूटी पार्लर बंद हैं। कई एक्ट्रेस अपनी बढ़ी हुई आइब्रोज से परेशान हैं और भारती का भी यही हाल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा कि घर में बिना दर्द के आइब्रो कैसे बनाते हैं?
भारती ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- नहीं हो पाता यार बहुत दर्द होता है आइब्रो बनाने में। थैंक्यू अर्चना पूरन सिंह मैम इतना खतरनाक टिप देने के लिए।
उन्होंने वीडियो में कहा- किसी को पता है कि घर में बैठे बिना दर्द के आइब्रो कैसे बनाते हैं? कोई है तो प्लीज मुझे बताओ। मेरे घर में तो मैं और हर्ष ही रहते हैं। हर्ष को बोलूंगी तो वो मेरी एक आइब्रो उड़ा ही देगा।
उन्होंने अर्चना पूरन सिंह का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे घर पर खुद से आइब्रो बनाना सिखा रही हैं।
लॉकडाउन की वजह से भारती पति हर्ष के साथ घर पर टाइम स्पेंड कर रही है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपने फैन्स का मनोरंजन करने वीडियोज शेयर करती रहती है। आपको बता दें कि भारती द कपिल शर्मा शो नजर आ रही थी, लेकिन फिलहाल शो की शूटिंग बंद है।
पति हर्ष के साथ कॉमेडियन भारती सिंह।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।