- Home
- Entertainment
- TV
- इस आलीशान घर में रहती हैं दिव्यंका त्रिपाठी, एक्ट्रेस ने अपने हाथों से सजाया है हर एक कोना
इस आलीशान घर में रहती हैं दिव्यंका त्रिपाठी, एक्ट्रेस ने अपने हाथों से सजाया है हर एक कोना
मुंबई। टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की इशिता उर्फ दिव्यंका त्रिपाठी ने 4 साल पहले जुलाई, 2016 में विवेक दाहिया के साथ शादी कर जिंदगी की नई पारी शुरू की। शादी के बाद दिव्यंका ने मुंबई में ही एक 3 BHK फ्लैट खरीदा और अब वो हसबैंड विवेक के साथ यहीं रहती हैं। दिव्यंका का यह घर अंदर से बेहद खूबसूरत है।

दिव्यंका ने शादी के बाद मुंबई में ही रहने का मन बनाया है। इसके लिए उन्होंने यहां के गोरेगांव में करीब 1260 स्क्वेयर फीट का घर खरीदा।
दिव्यंका के घर की दीवारों पर गोल्डन कलर का पेंट किया गया है। इसके अलावा घर का फर्नीचर भी लग्जरी फीलिंग देता है।
घर की दीवारों में की गई वॉल पेंटिंग इसे और भी खूबसूरत बनाती है।
इतना ही नहीं घर की सीलिंग भी काफी खूबसूरत है। इसके अलावा घर में रोशनी के भी बखूबी इंतजाम हैं।
घर के एक कॉर्नर में एक खूबसूरत मंदिर भी बना है। इसमें सिल्वर कलर की नक्काशी है। इसे जयपुर से खरीदा गया है। यह दिव्यंका का मेडिटेशन कॉर्नर भी है।
दिव्यंका के मुताबिक गोल्डन एम्बिएंस वाले इस मॉर्डन घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है। इसके अलावा घर में ट्रॉफी रखने के लिए भी जगह बनाई गई है।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का लिविंग एरिया काफी हवादार है। लॉकडाउन के दौरान ही दिव्यांका और विवेक ने अपने लिविंग एरिया के ओपन स्पेस को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया है।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने घर को सजाते हुए इस बात का ध्यान जरुर रखा है कि फर्नीचर का रंग घर की दीवारों के साथ मैच कर सके।
दिव्यांका त्रिपाठी को घर की बालकनी में क्वालिटी टाइम बिताना काफी पसंद है।
दिव्यांका के घर की दीवारों के रंग ने हर एक कोने की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। बेडरुम से लेकर लिविंग एरिया तक दिव्यांका त्रिपाठी ने घर के हर एक कोने में लाइटिंग का अच्छा इस्तेमाल किया है।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का पूजा घर बहुत बड़ा है और इसे खुद दिव्यांका ने ही सजाया है।
दिव्यंका त्रिपाठी के घर का डाइनिंग रूम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।