- Home
- Entertainment
- TV
- दिव्यांका ने शो में नहीं पहना दुपट्टा तो 1 शख्स ने किया ट्रोल, फिर एक्ट्रेस ने दिया वो जवाब की बंद हो गई बोलती
दिव्यांका ने शो में नहीं पहना दुपट्टा तो 1 शख्स ने किया ट्रोल, फिर एक्ट्रेस ने दिया वो जवाब की बंद हो गई बोलती
मुंबई। टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Ye hai Mohabbatein) में इशिता का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 में पार्टिसिपेट कर रही हैं। दिव्यांका को उनकी खूबसूरत मुस्कान और ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जाना जाता है। दिव्यांका ने कुछ समय तक टीवी शो क्राइम पॅट्रोल को होस्ट किया था। इस शो में वो सिंपल और ट्रेडिशनल लुक में नजर आती थीं। हाल ही में एक शख्स ने दिव्यांका से सवाल किया है कि क्राइम पट्रोल एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं? यूजर के इस सवाल का दिव्यांका त्रिपाठी ने ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती ही बंद हो गई।

जब घनश्याम नाम के यूजर ने दिव्यांका त्रिपाठी से दुपट्टे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस शख्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डालें! कृपया खुद की और अपने आसपास के लड़कों की नीयत सुधारें, ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाएं।
दिव्यांका ने आगे लिखा- मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी! आप की शराफत, आप की मर्जी! दिव्यांका के इस जवाब पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा नीयत पर ही सवाल उठा दिया। उन्हें क्या मालूम आपके फैन हैं, आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हो।
वहीं एक और यूजर ने दिव्यांका की तारीफ करते हुए लिखा- अरे! अंकल ने गलत जगह पंगा ले लिया है। शायद वो नहीं जानते कि वो झांसी की रानी से बात कर रहे हैं। वहीं एक और शख्स ने कहा- अगर मर्द शर्म पहनना शुरू कर दें तो औरतों को दुपट्टा पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक की शादी 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में हुई थी। दिव्यांका का होमटाउन भोपाल में ही है, जबकि विवेक दहिया चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। हालांकि बाद में दोनों ने चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया था।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' (2015) में काम कर रही थीं। इसी दौरान को-स्टार विवेक दहिया से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार।
करीब एक साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दिव्यंका ने अपने करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से की थी। कम ही लोग जानते हैं कि दिव्यांका 2003 में मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
दिव्यांका ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' (2006) के जरिए छोटे परदे पर कदम रखा। जिसके बाद वे अब तक कई सीरियल कर चुकीं हैं। वहीं उनके पति विवेक दहिया को 'ये है आशिकी' और 'एक वीर की अरदास वीरा' में भी देखा जा चुका है। इसके साथ ही वो 'ये है मोहब्बतें' के साथ-साथ 'कवच : काली शक्तियों' में भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।
दिव्यांका का जन्म भोपाल में हुआ। उन्होंने यहीं के नूतन कॉलेज से पढ़ाई की है। भोपाल राइफल एकेडमी से राइफल शूटिंग का कोर्स भी किया है। दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ नच बलिए सीजन 9 में भी नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।