- Home
- Entertainment
- TV
- रात में शूटिंग, ब्रेक में स्टडी करती थीं हिना, 20 की उम्र में घरवालों को बिना बताए आई थीं मुंबई
रात में शूटिंग, ब्रेक में स्टडी करती थीं हिना, 20 की उम्र में घरवालों को बिना बताए आई थीं मुंबई
मुंबई. 'कसौटी जिंदगी के' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे टीवी सीरीयल्स का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ अपनी कोई ना कोई फोटो और स्टोरी शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर अपनी स्ट्रगलिंग लाइफ के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा कि वो घर में किसी को बिना बताए ही मुंबई आ गई थीं। तब उनकी उम्र महज 20 साल थी। इस उम्र में ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे...

हिना खान आज के समय में टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि 'उनके माता-पिता उन्हें दिल्ली भेजने से भी घबराते थे।' एक्ट्रेस लिखती हैं कि 'वो एक रूढ़िवादी कश्मीरी परिवार से आती हैं। जहां एक्ट्रेस बनना कभी भी ऑप्शन नहीं दिया जाता। उनके माता-पिता उन्हें दिल्ली पढ़ने जाने की इजाजत नहीं देते थे, लेकिन उन्होंने जैसे-तैसे उन्हें मना लिया।'
हिना बताती हैं कि 'एक बार उनके दोस्त ने एक सीरियल के लिए ऑडिशन देने की बात कही। पहले तो सुनते हैं उन्होंने मना कर दिया, लेकिन बाद में ऑडिशन दे दिया और कास्टिंग डायरेक्टर को वो बेहद पसंद आईं। इसके बाद एक्ट्रेस को कॉल आया कि उन्हें लीड रोल के लिए चुन लिया गया है और इसके बाद वो अपने माता-पिता को बिना बताए ही मुंबई चली गईं। तब वो महज 20 साल की थीं।'
हिना खान ने आगे ये भी बताया था कि 'मुंबई में उनके रहने में प्रोडक्शन वालों ने मदद की थी और सीरीयल में काम और मुंबई वाली बात को उन्हें पापा को बताने में हफ्तों लग गए। इसकी वजह से उनके पिता थोड़े नाराज थे। उनके रिश्तेदारों ने उनके पैरेंट्स से संबंध खत्म कर लिए थे। उधर उनका शो लोकप्रियता की ऊंचाइयों को छूने लगा था। कुछ समय के बाद उनके पापा ने उनसे कहा कि वो यह तभी कर सकती हैं जब अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगी।'
हिना कहती हैं कि 'कुछ समय के बाद उनके माता-पिता मुंबई शिफ्ट हो गए। वो पूरी रात शूट करती थीं और ब्रेक्स में स्टडी को पूरा करती थीं। जब एग्जाम होते थे तो वो दिल्ली जाती थीं। उन्होंने अपने मां को कहा कि टेंशन मत लो, लेकिन उनके लिए ये आसान नहीं था। कई सालों तक उनका शो नंबर वन रहा और उन्हें कैमरे से धीरे-धीरे प्यार हो गया था।'
इतना ही नहीं हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपने और रॉकी के रिलेशनशिप के बारे में भी लिखा और कहा कि 'जब उन्होंने अपने माता-पिता को रॉकी के बारे में बताया तो ये उनके लिए काफी शॉकिंग रहा था। क्योंकि उनके परिवार में सभी ने अरेंज मैरिज की थी। लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें समय दिया और अब ऐसा माहौल है कि वो लोग उनसे ज्यादा रॉकी को प्यार करते हैं।'
अपने काम को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि 'उन्होंने साल 2019 में टीवी शो को अलविदा किया और फिल्मों में काम करने का रिस्क उठाया। इस साल उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने अपने माता-पिता को बताया कि वेब सीरीज में एक किसिंग सीन है, जिस पर उन्होंने तब हां किया, जब माता-पिता ये समझ गए कि ये किरदार की मांग है।'
हिना खान ने बताया कि 'उन्हें इंडस्ट्री में 11 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि श्रीनगर में पढ़ने वाली छोटी सी लड़की कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेगी।' हिना खान ने आगे लिखा कि 'उन्हें खुद पर गर्व है, उनके पूरे परिवार में कोई एक्टर या एक्ट्रेस नहीं बना है और किसी ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति से प्यार और शादी नहीं की है। उन्हें अपने जीने के तरीके पर गर्व है।'
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।