- Home
- Entertainment
- TV
- करवा चौथ पर पति ने लगाई किन्नर बहू की सास के हाथों में मेहंदी, ससुराल से आई सरगी देख खुशी हुई एक्ट्रेस
करवा चौथ पर पति ने लगाई किन्नर बहू की सास के हाथों में मेहंदी, ससुराल से आई सरगी देख खुशी हुई एक्ट्रेस
मुंबई. करवा चौथ का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया। हर सुहागन चाहे वो आण हो या खास इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती है और पूजा-अर्चना करती है। बॉलीवुड से लेकर टीवी एक्ट्रेसेस तक, इस उत्सव को पूरी शिद्दत के साथ मनाती है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी(kamya punjabi) की कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें उनके पति शलभ दांग (shalabh dang) उनके हाथों में मेहंगी लगाते नजर आ रहे हैं। शादी के बाद काम्या का यह पहला करवा चौथ है। उन्होंने इसी साल फरवरी में तलाकशुदा बिजनेमैन शलभ दांग से शादी की थी। वैसे, आपको बता दें कि काम्या खुद भी तलाकशुदा है।

सामने आई फोटोज में काम्या अपने पति शलभ से मेहंदी लगवा रही हैं। इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए काम्या ने लिखा- मैं आज करवा चौथ की मेहंदी अपने पतिदेव से लगवा रही हूं।
मेहंदी लगवाती काम्या अपने पति को निहार रही हैं। वहीं दूसरी तरफ शलभ बड़े ही ध्यान ने पत्नी के हाथों पर मेहंदी का डिजाइन बना रहे हैं। मेहंदी लगवाते समय काम्या येलो कलर का अनारकली सूट पहने नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने पीकॉक ग्रीन कलर का दुपट्टा कैरी किया है।
पति से मेहंदी लगवाने के बाद काम्या ने अपने ससुराल से आई सरगी की फोटो भी फैंस के साथ शेयर की।
काम्या पंजाबी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शलभ से पहली मुलाकात को लेकर किस्सा सुनाया था और बताया था कि शलभ की वो कौन सी बात थी, जो उनके दिल को छू गई। काम्या यह पहले ही बता चुकी हैं कि पहली मुलाकात में ही वह शलभ को दिल दे बैठी थीं। तब शलभ दिल्ली में रहते थे और काम्या मुंबई में।
काम्या बताती हैं कि जब उन्होंने शलभ को पहली बार देखा था तो उन्हें तभी महसूस हो गया था कि वह बहुत ही सरल और जिम्मेदार इंसान हैं। वो पहले भी रिलेशन में रह चुकी हैं, लेकिन उन्हें कभी किसी ने एक गुलाब तक गिफ्ट नहीं किया। जबकि, शलभ जब पहली बार उनसे मिलने आए थे तो उनके लिए गिफ्ट लेकर आए थे।
काम्या बताती हैं कि एक दोस्त ने किसी काम के सिलसिले में काम्या को शलभ का नंबर दिया था। तब पहली बार दोनों की बात हुई थी फिर सिलसिला आगे चल पड़ा। शलभ ने एक दिन फोन पर काम्या को बताया कि वह मुंबई आ रहे हैं। वह पहली बार था, जब महीनों की बातचीत के बाद दोनों पहली बार मिले थे। पहली ही मुलाकात में शलभ ने काम्या से कहा कि वह उन्हें पसंद करते हैं।
काम्या ने बताया था- शलभ और वो दोनों ही सिंगल पेरेंट्स रहे हैं। ऐसे में वो दोनों जिम्मेदारियों को समझते हैं। सबसे अच्छी बात है कि शलभ उनके प्रोफेशन और उसकी जरूरतों को समझते हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि शलभ उन्हें बहुत प्यार करते हैं। उनकी रिस्पेक्ट करते हैं। काम्या कहती हैं कि किसी को भी उसके पार्टनर में और क्या ही चाहिए।
बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है। शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं और वो हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा है और उनका एक बेटा भी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।