- Home
- Entertainment
- TV
- बेटा होने के बाद वायरल हो रही कपिल शर्मा की पत्नी की फोटो, इस वजह से ट्रोल हुआ कॉमेडियन
बेटा होने के बाद वायरल हो रही कपिल शर्मा की पत्नी की फोटो, इस वजह से ट्रोल हुआ कॉमेडियन
मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा (kapil sharma) एक बार फिर पापा बन गए है। पत्नी गिन्नी चतरथ (ginni chatrath) ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। कपिल ने बेटा होने की खुशखबरी ट्वीट कर सभी के साथ शेयर की। बेटा होने के बाद कपिल की पत्नी की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये फोटो गिन्नी के बेबी शॉवर की, जिसमें वे कुछ ज्यादा ही मोटी नजर आ रही है। फोटो में गिन्नी बेटी अनायरा के साथ काउच पर बैठी दिख रही हैं। दोनों ने मैंचिंग कलर के आउटफिट पहने हुए हैं। गिन्नी ने सिर पर फ्लॉवर क्राउन पहन रखा है और हाथ में बेबी शेप्ड एक बलून पकड़ रखा है। वैसे, आपको बता दें कि बेटी होने के सालभर भर के अंदर दोबारा पिता बनने पर कपिल का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

बता दें कि पत्नी की प्रेग्नेंसी की वजह से ही कपिल ने अपना शो द कपिल शर्मा शो बंद कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी और बताया था कि पत्नी प्रेग्नेंट है और ऐसे मौके पर वे उनके साथ रहना चाहते है। इसलिए शो बंद किया जा रहा है।
कपिल ने पत्नी गिन्नी चतरथ की प्रेग्नेंसी को शुरुआत में काफी सीक्रेट रखा था। लेकिन बाद में खुद उन्होंने इसका खुलासा भी कर दिया था।
कई यूजर्स तो कपिल शर्मा से पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें दूसरे बच्चे के जन्म की इतनी क्या जल्दी थी। दिसंबर 2019 में ही कपिल की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था और अब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह बहुत जल्दी था। लास्ट ईयर ही आपकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं एक ने लिखा- बच्चों के जन्म के बीच कोई अंतर नहीं? यह ठीक नहीं है। एक अन्य ने लिखा- ओ भाई जी, गजब ही स्पीड से लगे हो। एक के बाद एक प्रोडक्शन चालू है, बिना रूके।
बता दें कि कपिल ने दिसंबर 2018 में गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी की थी और अपनी शादी की पहली सालगिरह से पहले ही कपिल पापा बन गए थे। कपिल और गिन्नी की बेटी अनायरा है। अनायरा हूबहू अपनी मम्मी की कॉपी लगती है।
खबरों की मानें तो पत्नी और बेटे के साथ कुछ समय बीताने के बाद कपिल नए रंग रूप के साथ शो की शुरुआत करेंगे। कोरोना वायरस की वजह से शो में अभी ऑडियंस भीं नहीं आ रही है।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद करीब 4 महीने बाद द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू हुई थी और 1 अगस्त 2020 से फ्रेश एपिसोड्स टेलिकास्ट हुए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।