- Home
- Entertainment
- TV
- KBC 12: 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाई ये आईपीएस महिला, युद्धपोत से जुड़ा था प्रश्न
KBC 12: 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाई ये आईपीएस महिला, युद्धपोत से जुड़ा था प्रश्न
मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 को उसका एक और करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। वैसे हर कंटेस्टेंट उम्मीद के साथ आता है कि वो गेम के अंत तक जाए और करोड़पति बने। मगर ऐसा हर एक शख्स नहीं कर पाता है। कुछ ही कंटेस्टेंट ऐसे होते हैं, जो सप्त कोटी द्वार तक पहुंचते हैं यानी 7 करोड़ रुपए के लिए खेलते हैं। ऐसे में इस सीजन की दूसरी कंटेस्टेंट IPS अफसर मोहिता शर्मा रहीं, जो 7 करोड़ के सवाल तक पहुंची, अफसोस कि वो जवाब नहीं दे पाईं और उन्हें एक करोड़ जीतकर ही खेल को क्वीट करना पड़ा। ऐसे में आपको 7 करोड़ का सवाल बता रहे हैं...

IPS महिला अफसर मोहिता शर्मा जिस 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं वो युद्धपोत से जुड़ा था। वो इस प्रकार से था:-
प्रश्न- बम्बई में वाडिया समूह द्वारा निर्मित इनमें से किस जहाज को 1817 में लॉन्च किया गया था, जो ब्रिटेन का सबसे पुराना मौजूद युद्धपोत है।
ऑप्शन्स- A- एचएमएस मिंडेन B- एचएमएस कॉर्नवॉलिस C- एचएमएस त्रिंकोमाली D- एचएमएस मिनी
इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन C यानी एचएमएस त्रिंकोमाली था। मगर दुविधा की वजह से मोहिता ने 1 करोड़ रुपए पर ही क्विट करना मुनासिब समझा और एक करोड़ रुपए जीतकर उन्होंने घर वापसी की।
उन्होंने खेल को क्विट करने के बाद ऑप्शन B पर गेस किया, लेकिन वो गलत जवाब था। अगर वो इस सवाल को खेलतीं तो वो एक करोड़ रुपए भी गंवा देतीं और सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपए ही जीत पातीं। मोहिता के ज्ञान, सोच-समझ और खेल से अमिताभ बच्चन भी काफी खुश नजर आए। मोहिता ने बड़ी बेबाकी के साथ सवालों के जवाब दिए।
मोहिता 2017 बैच की IPS अफसर हैं, जो कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं। उन्होंने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अफसर रुशल गर्ग से शादी कर ली। रुशल गर्ग खुद केबीसी के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं और उन्होंने शुरुआत से ही इस शो को फॉलो किया है। उन्होंने मोहिता को इस गेम के लिए गाइड किया।
मोहिता मूल रूप से हिमाचल के कांगड़ा की हैं। बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनके पिता मारुति कंपनी में काम करते थे और उनकी मां गृहिणी हैं। मोहिता का ससुराल चंडीगढ़ में हैं। हाल ही में उनके नेतृत्व में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई थी और कई गोदामों को सील किया गया था। इन गोदामों में चोरी छिपे सरकारी सामान बेचा जा रहा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।