MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • रामायण में शिव का रोल निभा कर हासिल की पहचान, इन 6 एक्टर्स को भी इसी रोल से पहचानती है दुनिया

रामायण में शिव का रोल निभा कर हासिल की पहचान, इन 6 एक्टर्स को भी इसी रोल से पहचानती है दुनिया

मुंबई. 11 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की आराधना की जाएगी। ऐसे में इस मौके पर उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने टीवी पर भगवान शिव का रोल प्ले किया है। रामायण में शिव का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई है। इन्हीं में से एक नाम है रामानंद सागर की रामायण में भगवान शिव का रोल निभाने वाले एक्टर विजय कवीश का। आइए जानते हैं ऐसे ही उन एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने भगवान शिव के किरदार से पहचान बनाई है...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 11 2021, 08:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

विजय कविश (रामायण, विक्रम और बेताल) 

टीवी सीरियल रामायण में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले विजय कविश महादेव के रोल से पहचाने जाते हैं। शो का निर्माण रामानंद सागर ने किया था। यह शो दो 1986 से 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। विजय कवीश ने रामायण में ही महर्षि वाल्मीकि का रोल भी किया था। 1985 में विजय कवीश ने टीवी सीरियल इधर-उधर से करियर की शुरुआत की थी। विजय कवीश के पिता डायलॉग राइटर थे। विजय कवीश ने अरमान, फूल और सलमा जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1988 में शुरू हुए टीवी सीरियल 'विक्रम और बेताल' में भी काम किया है। फिलहाल विजय कवीश के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।
 

26

मोहित रैना (देवों के देव महादेव)

टीवी एक्टर मोहित ने शो देवों के देव महादेव में भगवान भेलनाथा का रोल प्ले किया था। इस रोल में उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। यही नहीं लोग उन्हें आज भी इसी कैरेक्टर से याद रखते हैं। मोहित 2019 में आई वेब सीरिज 'काफिर' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' में भी मेजर करन कश्यप का रोल प्ले कर चुके हैं।

36

सौरभ राज जैन (महाकाली)

टीवी शो 'महाभारत...' में कृष्ण का रोल प्ले कर फेमस हुए सौरभ राज जैन भगवान शिव का रोल भी प्ले कर चुके हैं। उन्होंने 'महाकाली: अंत ही आरंभ है' में ये रोल प्ले किया है। फिलहाल, सौरभ टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में नजर आ रहे हैं।

46

रोहित बख्शी (सिया के राम) 

रोहित बख्शी भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी 'सिया के राम' में शिव का रोल प्ले किया है। बता दें, रोहित टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया के एक्स ब्वॉयफ्रेंड भी रह चुके हैं। रोहित 2019 में टीवी शो 'मैं भी अर्द्धांगिनी' में नजर आ चुके हैं।
 

56

हिमांशु सोनी (नीली छतरी वाले) 

हिमांशु टीवी शो 'नीली छतरी वाले' के कई एपिसोड्स में भगवान शिव का रोल प्ले करते नजर आ चुके हैं। हिमांशु ने परवरिश और द्वारकाधीश जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

66

कुशाल पंजाबी (क्या हाल मिस्टर पांचाल)

एक्टर कुशाल पंजाबी ने टीवी शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। हालांकि, 26 दिसंबर, 2019 को कुशाल पंजाबी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने पारिवारिक कारणों के अलावा डिप्रेशन की वजह से ये कदम उठाया था।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved