MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • लाखों दिलों पर राज करती हैं बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता, पर बॉयफ्रेंड करता था बेरहमी से मारपीट

लाखों दिलों पर राज करती हैं बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता, पर बॉयफ्रेंड करता था बेरहमी से मारपीट

टेलीविजन डेस्क : सब टीवी के फेमस कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी आज अपना 33वां  जन्मदिन मना रही हैं। बबीता जी का किरदार निभाकर फेमस हुईं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। तारक मेहता सीरियल में जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। वह गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे मार्डन और स्मार्ट लेडी हैं। रील लाइफ के साथ - साथ मुनमुन दत्ता रीयल लाइफ में भी काफी हॉट एंड ब्यूटीफुल दिखती हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 28 2020, 01:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। आज वह अपना 33 वां जन्मदिन मना रही है।

29

मुनमुन ने साल 2004 में शो हम सब बाराती से टीवी में डेब्यू किया था। साथ ही मुनमुन ने अपना फिल्म डेब्यू भी साल 2004 में फिल्म मुंबई एक्सप्रेस से किया था। मुनमुन दत्ता कई फैशन शो में  भी अपने जलवे बिखेर चुकी हैं।

39

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मुनमुन आज घर - घर में बबीता जी के नाम से फेमस है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन ,जेठालाल से लेकर बबिता जी के किरदार को खूब पसंद किया जाता है।

49

मुनमुन तारक मेहता शो की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश महिला हैं। अपनी दिलकश अदाओं के चलते ही जेठालाल उन्हें बहुत पसंद करते हैं। पर बबीता के पति अय्यर से उनकी काफी नोंक - झोंक होती है। 

59

सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वो आए दिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

69

अपनी खूबसूरती के साथ ही मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उनका अफेयर एक्टर अरमान कोहली (Armaan Kohli) के साथ था, लेकिन अरमान के अग्रेसिव नेचर की वजह से दोनों अलग हो गए। 

79

कई बार दोनों के बीच लड़ाई की खबरें आती थी। वेलेंटाइन्स डे के दिन अरमान ने मुनमुन के साथ मारपीट भी की थी। मुनमुन ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।

89

अरमान से ब्रेकअप के बाद मुनमुन की राज आनंदकट (Raj Anadkat) यानि टप्‍पू के साथ अफेयर की खबरें भी थी। लेकिन बाद में उनकी अच्छी बॉन्डिंग की बाते सामने आयी और इन खबरों पर विराम लगा। 

99

बता दें कि बबीता जी यानि मुनमुन पिछले 12 सालों से इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं। आज उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved