- Home
- Entertianment
- TV
- हिना खान ने घर पर ही सेलिब्रेट किया पापा का बर्थडे, ब्वॉयफ्रेंड संग यूं मस्ती करती आईं नजर, Photos
हिना खान ने घर पर ही सेलिब्रेट किया पापा का बर्थडे, ब्वॉयफ्रेंड संग यूं मस्ती करती आईं नजर, Photos
मुंबई. कोरोना के डर से सभी अपने-अपने घरों में बंद है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स घर पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा यानी हिना खान ने अपने पापा का बर्थडे घर पर ही सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फैमिली के साथ कुछ दोस्त भी मौजूद थे। इतना ही नहीं हिना खान के ब्वॉयफ्रेड रॉकी जायसवाल इस दौरान बेहद मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने कई सेलिब्रेशन के कई फोटोज अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए थे।
| Published : Aug 10 2020, 11:21 AM IST / Updated: Aug 11 2020, 10:11 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
हिना ने पापा के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी।
उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- हैपी बर्थडे डियर डैडी।' फोटोज में हिना के पापा केक के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
लॉकडाउन में हिना ने पापा के साथ मिलकर खूब एन्जॉय कर रही है। वे अक्सर पापा के साथ फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है।
बता दें कि हिना इन दिनों रॉकी जायसवाल के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इतना ही नहीं दोनों लॉकडाउन के दौरान भी काफी समय साथ बिता रहे हैं।
हिना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे टीवी के पॉपुलर शो नागिन के पांचवें सीजन में नजर आ रही है। इसमें वे सर्वश्रेष्ठ नागिर का रोल प्ले कर रही है। हालांकि, शो में उनका रोल थोड़े समय के लिए ही है।