- Home
- Entertianment
- TV
- TV की नागिन ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया', खतरनाक स्टंट कर किया था सबको हैरान, PHOTOS
TV की नागिन ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया', खतरनाक स्टंट कर किया था सबको हैरान, PHOTOS
मुंबई. टीवी की दुनिया का सबसे एडवेंचरस शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने हर सीजन के साथ खूब धमाल मचाता है.। इस बार भी शो में काफी जबरदस्त गेम और स्टंट देखने को मिले। 'खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया' की ट्रॉफी इस बार टीवी की नागिन यानी निया शर्मा ने अपने नाम की। उन्होंने इस सीजन में अपने जबरदस्त स्टंट और कड़ी मेहनत से लोगों को चौंका दिया। जीत की खुशी में निया ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इन फोटोज में वे खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं।
| Published : Aug 31 2020, 11:09 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
निया शर्मा द्वारा खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया जीतने पर फैंस भी खुश हैं। लोगों ने कमेंट्स के जरिए उनको बधाइयां भी दीं।
निया फोटोज में हाथ में खतरों के खिलाड़ी की चैंपियन ट्रॉफी लिए नजर आ रही हैं। इसके अलावा अपनी एक फोटो में एक्ट्रेस शो की बाकी टीम के साथ भी दिखाई दे रही हैं।
फोटोज शेयर कर निया शर्मा ने लिखा- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया जीत गए। कलर्स टीवी, मुझे यह अवसर देने के लिए आपका बहुत शुक्रियां, रोहित शेट्टी आप बॉस हैं...।
बता दें कि शो के फाइनल राउंड में निया शर्मा के साथ अली गोनी, करण वाही, जैस्मिन भसीन और भारती सिंह थे।
ऐसा पहली बार हुआ था कि शो को इंडिया में फिल्माया गया था। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी टीम के साथ इस शो को मुंबई की फिल्म सिटी में ही फिल्माया था। ऐसे में इसका नाम खतरों के खिलाड़ी मेड इ इंडिया रखा गया।
निया को लेकर ये खबर भी तेजी से वायरल हो रही है कि वे जल्दी ही सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस के नए सीजन में नजर आ सकती है।
खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया के होस्ट रोहित शेट्टी।