- Home
- Entertainment
- TV
- इस चीज के बहाने नायरा संग रोमांस करते दिखे कार्तिक, 'ये रिश्ता..' में दिखेगी रोमांटिक केमेस्ट्री
इस चीज के बहाने नायरा संग रोमांस करते दिखे कार्तिक, 'ये रिश्ता..' में दिखेगी रोमांटिक केमेस्ट्री
मुंबई। टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक और नायरा के बीच प्यार और नोकझोंक देखना लोगों को काफी पसंद है। यही वजह है कि टीआरपी के मामले में यह सीरियल काफी आगे रहता है। वैसे, मेकर्स इसके हर एक एपिसोड को बेहतरीन बनाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। दर्शकों को नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसिन खान) की लव केमेस्ट्री काफी अच्छी लगती है। इस सीरियल के दर्शकों को एक बार फिर नायरा और कार्तिक के बीच रोमांटिक सीक्वेंस देखने को मिलेगा।

दरअसल, शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक नायरा के बेहद करीब आने का मौका ढूंढते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कार्तिक मॉइस्चराइजर लगाने के बहाने नायरा के साथ जमकर रोमांस करते हैं।
बता दें कि मोहसिन और शिवांगी को ऑनस्क्रीन के साथ ही ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री के लिए भी जाना जाता है। फैंस भी दोनों को साथ में देखना खूब पसंद करते हैं।
कार्तिक और नायरा टीवी की सबसे फेवरिट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को टीवी पर काफी पसंद किया जाता है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नैतिक और अक्षरा की प्रेम कहानी से शुरू हुआ था। और अब सीरियल, उनकी बेटी नायरा की प्रेम कहानी पर शिफ्ट हो चुका है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी के सबसे लंबे शोज में से एक है। जनवरी, 2009 में शुरु हुए इस सीरियल को 10 साल से ज्यादा का समय हो चुका है।
इस शो में अब तक 3167 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। सीरियल की कहानी पहले नैतिक अक्षरा और वर्षा-शौर्य की लव स्टोरी थी। बाद में इसमें कार्तिक-नायरा और कीर्ति-नक्श की लव स्टोरी शुरु हो गई।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा और कार्तिक का एक बेटा भी है, जिसका नाम कैरव गोयनका है। कैरव का रोल चाइल्ड आर्टिस्ट तन्मय ऋषि निभा रहे हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा और कार्तिक का एक बेटा भी है, जिसका नाम कैरव गोयनका है। कैरव का रोल चाइल्ड आर्टिस्ट तन्मय ऋषि निभा रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।