MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • पहली नजर में ही निशा रावल को दिल दे बैठे थे 'ये रिश्ता..' के नैतिक, घुटनों पर बैठ किया था प्रपोज

पहली नजर में ही निशा रावल को दिल दे बैठे थे 'ये रिश्ता..' के नैतिक, घुटनों पर बैठ किया था प्रपोज

मुंबई। पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नैतिक का किरदार निभा चुके एक्टर करन मेहरा (Karan Mehra) और उनकी पत्नी निशा रावल (Nisha Rawal) की शादी टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। निशा ने जहां, पति करन पर मारपीट का आरोप लगाया है, वहीं करन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि निशा बायपोलर डिसऑर्डर की मरीज हैं। इस वजह से वो कभी-कभी हिंसक हो जाती है। दोनों की शादी को 8 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से इनके बीच तनातनी की खबरें आ रही थीं। वैसे, करन और निशा का झगड़ा हमेशा नहीं होता था। कभी इन दोनों में बहुत प्यार था और इस TV कपल की मिसाल दी जाती थी। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 02 2021, 01:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

ऐसे हुई थी करन और निशा की पहली मुलाकात : 
करन मेहरा ने दिल्ली के NIFT से फैशन की डिग्री ली है। इसके बाद वो मुंबई आ गए। यहां आने के बाद उन्हें 2008 में आई फिल्म ‘हंसते हंसते’ में ऑफिशियल डिजाइनर के रूप में काम मिल गया था। इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल के साथ लीड रोल में निशा रावल थीं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान निशा और करन की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। 

29

घुटनों पर बैठ करन ने निशा को किया था प्रपोज : 
बेहद सीधे दिखने वाले करन मेहरा ने मीडिया के सामने घुटनों पर बैठकर निशा रावल को प्रपोज किया था। दरअसल, करन ने अपने घर में बर्थडे पार्टी रखी थी, जहां दोनों की फैमिली और फ्रेंड्स आए थे। इस पार्टी में करन ने मीडिया के सामने ही निशा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। इस दौरान निशा की आंखों में आंसू आ गए थे और उन्होंने बिना एक पल की भी देरी किए बिना हां कह दिया था। 

39

करीब 5 साल तक एक-दूजे को किया डेट : 
निशा रावल और करण मेहरा ने एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने के लिए वक्त दिया। दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने पूरी जिंदगी साथ में बिताने का फैसला किया। फाइनली 24 नवंबर 2012 को कपल ने शादी कर ली। इनकी शादी की रस्में पांच दिनों तक चली थीं।

49

मैं जैसी पत्नी चाहता था, मुझे मिली : 
शादी के बाद करन ने एक इंटरव्यू में पत्नी निशा के साथ अपनी मैरिड लाइफ को लेकर बात की थी। करण के मुताबिक, मैं जिस तरह की लड़की अपनी लाइफ में चाहता था, मुझे वो मिली। मैं निशा में उन सभी क्वालिटी को देखता हूं, जो मुझे मेरी पत्नी में चाहिए थे। मैं उन्हें दिल से प्यार करता हूं। निशा का दिल जितना खूबसूरत है, उतनी ही आत्मा। 

59

मेरे लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर है निशा : 
एक इंटरव्यू में करन मेहरा ने निशा के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा था- ये पहली नजर का प्यार था। निशा एक खूबसूरत लड़की है। वो मुझे अच्छे से समझती है और मेरे लिए एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर है। वो मेरी लाइफ में एक इंस्पिरेशनल पावर की तरह है, जो मुझे हमेशा पॉजिटिव रखती है। 

69

शादी के 5 साल बाद मां बनीं निशा रावल : 
शादी के 5 साल बाद यानी 2017 में करन और निशा पेरेंट्स बने। निशा ने 14 जून, 2017 को बेटे को जन्म दिया। कपल ने अपने बेटे का नाम कविश रखा है, जो अब चार साल का हो चुका है। करन जब ‘बिग बॉस 10’ में बतौर कंटेस्टेंट गए थे, उसी वक्त उन्हें निशा रावल की प्रेग्नेंसी का पता चला था। 

79

निशा ने करन को बताया था केयरिंग पर्सन : 
निशा रावल ने एक इंटरव्यू में पति करन मेहरा की तारीफ करते हुए कहा था- वो बेहद डिसिप्लिन रखने वाले शख्स हैं। इसके साथ ही उनका नेचर बेहद केयरिंग है। हम दोनों एक-दूसरे की परछाई की तरह हैं। 

89

इन सीरियल में काम कर चुकीं निशा : 
निशा रावल 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' (2012), 'आने वाला पल' (2001), 'केसर' (2007) जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। करण और निशा रियलिटी शो 'नच बलिए' (2012-13) में साथ नजर आ चुके हैं।

99

निशा रावल ने इन फिल्मों में भी किया काम : 
इसके अलावा निशा रावल ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। इनमें 'रफू चक्कर' (2008), 'हंसते-हंसते' (2008), 'जैक एंड झोल' (2010), 'टॉम डिक हैरी रॉक अगेन' (2011) प्रमुख हैं। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
TRP में NO.1 फिर भी बंद हो रहा Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, जानें क्यों?
Recommended image2
राजपाल यादव की 7 भयंकर कॉमेडी फिल्म, OTT पर देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट
Recommended image3
OTT पर धमाल मचा रही क्रिकेट पर बनी ये 5 फिल्म, एक फोड़ चुकी है BOX OFFICE
Recommended image4
The 50 Contestants Age: कितनी है इन 8 कंटेस्टेंट की असली उम्र, सबसे बड़ा कौन?
Recommended image5
Kritika Kamra और Gaurav Kapur इस तारीख को लेंगे फेरे, गेस्ट लिस्ट तैयार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved