- Home
- Entertainment
- TV
- पत्नी के बेबी बंप के साथ ये क्या कर रहे TV की नागिन के पति, अब कभी भी मां बन सकती है एक्ट्रेस
पत्नी के बेबी बंप के साथ ये क्या कर रहे TV की नागिन के पति, अब कभी भी मां बन सकती है एक्ट्रेस
मुंबई. टीवी की नागिन के नाम से फेमस अनीता हसनंदानी (anita hassanandani) अब कभी भी मां बन सकती है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अनीता ने अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी की बात पब्लिकली की थी। अनीता और रोहित ने एक वीडियो शेयर कर क्रिएटिव तरीके से खुशखबरी की घोषणा की थी। अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है। अनीता के पति रोहित रेड्डी (rohit reddy) बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अनिता जहां अपने बेबी को गोद में लेने की प्रैक्टिस करती नजर आईं, तो वहीं उनके पति रोहित अपने बेबी के आने का इंतजार करते दिखे। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे अनिता के बेबी बंप को निहारते नजर आ रहे हैं।

पहली फोटो में रोहित अनिता के बेबी बंप पर पंचिंग करते दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी फोटो में वे बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में वह बेबी बंप को निहारते हुए कुछ सोचते देखे जा सकते हैं।
रोहित ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा- अभी भी एक बेबी की तरह सो रहा है? जागने का समय आ गया है। लगभग समय आ गया है। अनीता ने आठवें महीने में मैटरनिटी शूट भी करवाया था, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
अनीता ने 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी
इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं।
रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही अनीता और रोहित ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और कपल ने शादी कर ली।
बता दें कि अनीता 39 साल की हैं। उन्होंने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। फिलहाल वे प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है।
अनीता ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’, 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'ये है मोहब्बतें' जैसी टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।