- Home
- Entertainment
- TV
- आखिर कहां और क्या कर रही है Ramayan की स्टारकास्ट, राम-लक्ष्मण और सीता तो रहते हैं लाइमलाइट में
आखिर कहां और क्या कर रही है Ramayan की स्टारकास्ट, राम-लक्ष्मण और सीता तो रहते हैं लाइमलाइट में
मुंबई. कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब खबर आ रही है कि रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) एक बार फिर शुरू होने वाली है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रामायण ने TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब दोबारा यह शो ऑन एयर करने का फैसला लिया गया है ताकि कोरोना की दूसरी लहर में लोग ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में रहें। वैसे, इस बार रामायण दूरदर्शन पर नहीं बल्कि स्टार भारत पर शाम 7 बजे से आएगी। बता दें कि रामायण में किरदार निभाने वाले कई एक्टर्स अब काफी बदल चुके हैं। पिछले साल लॉकडाउन में लगभग 33 साल बाद टीवी पर रामायण की वापसी ने एक बार फिर रामायण के चेहरों को घर-घर पहुंचाया था। रामायण ने अरुण गोविल यानी राम, सुनील लहरी यानी लक्ष्मण, दीपिका चिखलिया यानी सीता के किरदार में नजर आए एक्टर्स को जैसे अमर कर दिया।

वहीं, शो के अन्य कुछ ऐसे किरदार भी हैं जिन्हें भूलना मुश्किल है। हनुमान, रावण से लेकर मंथरा तक रामायण के वो कैरेक्टर्स हैं जिनके बिना रामायण अधूरी होती। आज राम, लक्ष्मण और सीता का रोल निभाने वाले स्टार्स तो लाइमलाइट में कभी-कभार नजर आ जाते हैं पर क्या आप जानते हैं रामायण के अन्य स्टार्स कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
रामायण में मुकेश रावल ने विभीषण के किरदार में नजर आए थे। उनकी अदाकारी ने लोगों का दिल जीता। 15 नवंबर, 2016 को हुए ट्रेन हादसे में उनकी जान चली गई थी। रिपोर्ट्स थीं कि जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करते हुए मुकेश ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी बेहतरीन तरीके से निभाया था। अरविंद अब 82 साल हो चुकी हैं। उम्र ज्यादा होने की वजह से उन्हें चलना-फिरना मुश्किल होता है। वे इन दिनों परिवार के साथ घर पर वक्त बिता रहे हैं।
हनुमान का रोल दारा सिंह ने निभाया था। दारा सिंह भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। दारा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं रामायण पर बनी ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने ने हनुमान का किरदार निभाया था।
कैकई का रोल पद्मा खन्ना ने निभाया था। कैकई के रोल में पद्मा ने जान डाल दी थी। पद्मा 1990 में पति के साथ अमेरिका के न्यू जर्सी में शिफ्ट हो गई। तभी वे वहीं रह रही है। इतना ही नहीं वे वहां रामायण के शोज भी करती है।
विजय अरोड़ा ने मेघनाद का रोल प्ले किया था। इस किरदार की वजह से विजय ने खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। कई फिल्मों में काम करने वाले विजय का 2 फरवरी, 2007 को पेट के कैंसर की वजह से निधन हो गया था।
रामायण में मंथरा का रोल करने वालीं ललिता पवार 24 फरवरी, 1988 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। ललिता ने यूं तो कई फिल्मों में निगेटिव रोल किया लेकिन मंथरा का रोल कर वे घर-घर में पॉपुलर हुई थीं।
रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल अपराजिता भूषण ने निभाया था। अपराजिता भूषण, एक्टर भारत भूषण की बेटी हैं। कई फिल्मों और टीवी शोज में काम करने वाली अपराजिता अब एक्टिंग छोड़ राइटिंग का काम कर रही है।
राजा दरशरथ का किरदार बाल धुरी ने निभाया था। उन्होंने मराठी सिनेमा में कई सालों तक काम किया। दिलचस्प बात ये है कि रामायण में उनकी पत्नी कौशल्या का किरदार निभाने वाली जयश्री गड़कर उनकी रियल लाइफ पत्नी भी थीं।
रामायण में जयश्री गड़कर ने कौशल्या का किरदार निभाया था। जयश्री कई मराठी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2008 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।