- Home
- Entertianment
- TV
- रामायण में जब मगरमच्छ संग हुई हनुमान की लड़ाई, TV के लक्ष्मण ने बताया कैसे शूट हुआ था पूरा सीन
रामायण में जब मगरमच्छ संग हुई हनुमान की लड़ाई, TV के लक्ष्मण ने बताया कैसे शूट हुआ था पूरा सीन
मुंबई. कोरोना की वजह से अभी भी दहशत फैली हुई है। हर रोज लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कइयों की तो मौत भी हो चुकी है। भारत में भी इस वायरस का असर कम नहीं हो रहा है। यहां भी हर रोज हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार ने लॉकडाउन में अभी तो काफी ढील दे दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़ कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो रामायण से जुड़े कुछ किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन किस्सों को रामायण सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने शेयर किए हैं।
| Published : Jun 27 2020, 06:23 PM IST / Updated: Jul 03 2020, 09:53 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
रामायण सीरियल के बिहाइंड द सीन्स के बारे में शो के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने अभी तक कई बातें शेयर की है। अब और एक वीडियो शेयर सुनील ने एक और सीन के बारे में बताया है। उन्होंने उस सीन का जिक्र किया, जिसमें हनुमान की लड़ाई मगरमच्छ से होती है। सुनील ने वीडियो ट्वीट कर शेयर किया है।
सुनील ने बताया- पिछले एपिसोड में बहुत सारे ग्राफिक्स, क्रोमा और मिनिएचर मॉडल्स यूज किए गए थे। सुशैन वैद्य की कुटिया एक मिनिएचर थी, जिसमें उनको क्रोमा के जरिए फिट किया गया था। इसके अलावा जो पहाड़ था वो भी एक मिनिएचर था, जहां पर साधु राक्षस मिलते हैं।
हनुमान और मगरमच्छ की लड़ाई वाले सीन को लेकर उन्होंने मजेदार किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया- जब हनुमान जी स्नान करने जाते हैं, तब उनकी लड़ाई मगरमच्छ से होती है। इस सीन में कुछ हिस्से रियल हैं, जैसे कि जब मगरमच्छ तैरता है, लेकिन फाइट सीक्वेंस में फाइबर के बनाए मगरमच्छ का इस्तेमाल किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस फाइट सीन के लिए एक मोल्ड तैयार किया गया था। मोल्ड में फाइबर के लिक्विड फॉर्म को डालकर ठोस बनाया गया और फिर इसे मगरमच्छ का शेप दिया गया था।
बता दें कि इससे पहले उन्होंने लक्ष्मण और मेघनाद युद्ध का किस्सा सुनाया था जिसके बाद उनको इंफेक्शन हो गया था। उन्होंने बताया कि इस फाइट सीन में मेघनाद बार-बार गायब हो जाते हैं और लक्ष्मण उन्हें ढूंढ-ढूंढ कर बाण मारते हैं।