रश्मि देसाई को बिना मेकअप देख 'जलभुन' गए यूजर्स, Look पर करने लग गए कॉमेन्ट्स
मुंबई। रश्मि देसाई (Rashami Desai) हाल ही में बिन मेकअप लुक में नजर आईं। इस दौरान रश्मि ने गोल ग्लास वाला चश्मा पहन रखा था। साथ ही वो ओशियन ब्लू कलर वाले फ्लोरल प्रिंट प्लाजो और ऑफ शोल्डर टॉप में नजर आईं। रश्मि का यह डिफरेंट लुक देखकर सोशल मीडिया पर लोग जल-भुन गए। कुछ लोग जहां उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई ऐसे भी हैं जो उनका मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें कि रश्मि देसाई हाल ही में वेब सीरिज 'तंदूर' (Tandoor) में नजर आई थीं।

रश्मि देसाई के लुक पर एक शख्स ने उन्हें ब्यूटी क्वीन बताया तो वहीं एक अन्य शख्स ने उन्हें गॉर्जियस कहा। हालांकि एक यूजर ने लिखा- रश्मि थोड़ी मोटी लग रही है। एक और यूजर ने कहा- ये तो चश्मिश बेबी लग रही है।
इससे पहले रश्मि देसाई सितंबर, 2020 में भी बिन मेकअप लुक में नजर आई थीं। इस दौरान रश्मि मुंबई के अंधेरी इलाके में येलो कलर के कुर्ते और व्हाइट प्लाजो में दिखी थीं। रश्मि देसाई ने कुर्ते से मैच करता हुआ पर्स भी कैरी किया था।
पॉपुलर टीवी सीरियल 'उतरन' से घर-घर में पहचान बनाने वाली 'तपस्या' यानी रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी, 1986 को गुजराती फैमिली में हुआ था। रश्मि देसाई ने 2006 में अपने करियर की शुरुआत की थी।
रश्मि ने सबसे पहले TV सीरियल 'रावण' में मंदोदरी का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें पहचान 2009 में शुरू हुए टीवी शो 'उतरन' से ही मिली थी। इसके बार रश्मि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज की तारीख में TV इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
रश्मि देसाई ने फरवरी, 2012 को टीवी एक्टर नंदीश संधू से धौलपुर में शादी की थी। दोनों पहली बार टीवी शो ‘उतरन’ के सेट पर ही मिले थे और यहीं से एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। हालांकि, शादी के 2 साल बाद ही इनके बीच मनमुटाव बढ़ने लगा और अलग रहने लगे। 4 साल बाद आखिरकार दोनों ने तलाक ले लिया।
रश्मि देसाई अब तक कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। इनमें 'परी हूं मैं', 'मीत मिला दे', 'श्श्श...फिर कोई है', 'कॉमेडी सर्कस', 'महासंग्राम', 'जरा नचके दिखा', 'क्राइम पेट्रोल', 'बिग मनी', 'किचन चैम्पियन सीजन 2', 'कॉमेडी का महामुकाबला' और 'बिग बॉस सीजन 13' प्रमुख हैं।
रश्मि देसाई कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इनमें बलमा बड़ा नादान, गजब भइल रामा, कब होई गौना हमार, गब्बर सिंह, पप्पू के प्यार हो गइल, तोहसे प्यार बा, बंधन टूटे ना, प्यार जब केहू से होई जाला, शहर वाली जान मारेली, उमरिया कइली तोहरे नाम और सोहागन बना द सजना हमार जैसी फिल्मों में काम किया है।
रश्मि देसाई ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। इनमें तेरी इक हंसी, सजना वे, अब क्या जान लेगी मेरी, किन्ना सोणा और सुभान अल्लाह प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अवॉर्ड्स जीते हैं। इनमें इंडियन टेली अवॉर्ड, गोल्ड अवॉर्ड, स्टार गिल्ड अवॉर्ड और अप्सरा अवॉर्ड शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।