- Home
- Entertainment
- TV
- रामायण में सीता हरण देख बैचेन हो उठे 'रावण', चेहरे पर नजर आई उदासी, भावुक होकर जोड़ लिए हाथ
रामायण में सीता हरण देख बैचेन हो उठे 'रावण', चेहरे पर नजर आई उदासी, भावुक होकर जोड़ लिए हाथ
मुंबई. इन दिनों कोरोना की वजह से चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। घरों में रह रहे लोगों के मनोरंजन के लिए 90 के दशक के पॉपुलर सीरियलों को प्रसारण दोबारा शुरू किया गया है। इन्हें में से एक शो रामायण फिर से घर-घर में पॉपुलर हो गया है। 82 के अरविंद त्रिवेदी इन दिनों फैमिली के साथ घर पर वक्त बिता रहे हैं।
17

इन दिनों रामायण सीरियल में रावण का किरदार करने वाले अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रामानंद सागर के रामायण सीरियल को टीवी पर देखते नजर आ रहे हैं।
27
वीडियो में अरविंद त्रिवेदी रामायण के उस सीन को देखकर काफी भावुक हो जाते हैं जब रावण सीता हरण करता है। इतना ही नहीं अरविंद सीता को देखकर चेहरे पर मायूसी के साथ हाथ जोड़ लेते हैं।
37
दरअसल अरविंद टीवी में जब सीता हरण प्रसंग को देखकर रहे होते हैं तो उसमें सीता को रोता देख वह भी भावुक हो जाते हैं और अपने हाथ जोड़ लेते हैं। सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। रामायण सीरियल में सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था।
47
रामायण सीरियल में अरविंद के रावण किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस सीरियल में रावण का रोल कैसे मिला।
57
अरविंद इस रोल से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए कहा था- मेरी इच्छा सीरियल में केवट का रोल करने की थी। इसलिए मैंने रामानंद सागर से इस किरदार को करने की गुजारिश की थी। वो इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी। इसके बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया।
67
अरविंद ने कहा था- जब मैं स्क्रिप्ट वापस देकर जाने लगा तो रामानंद सागर ने रोककर बोला कि उन्हें अपना लंकेश मिल गया। उनकी इस बात को सुनकर मैं हैरान हो गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा था।?
77
अरविंद ने बताा था कि जब मैंने रामानंद सागर से कहा कि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा। जवाब में उन्होंने कहा- वो मेरी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य है। उन्हें रामायण के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos