- Home
- Entertainment
- TV
- क्या पवित्र रिश्ता के इस कपल का हुआ ब्रेकअप? पल भर में खत्म कर लिया अपना 6 साल पुराना रिश्ता
क्या पवित्र रिश्ता के इस कपल का हुआ ब्रेकअप? पल भर में खत्म कर लिया अपना 6 साल पुराना रिश्ता
मुंबई. टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी को लेकर खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों को लेकर कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते भी अलग कर लिए हैं।

ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी की रिलेशनशिप को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना 6 साल का रिलेशन खत्म कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में सोर्स के हवाले से कहा जा रहा है कि दोनों का रिलेशन मुश्किल दौर से गुजर रहा था। दोनों अलग हो गए हैं और उनके क्लोज फ्रेंड इस बारे में जानते हैं। उन्हें अलग हुए लगभग 1 महीना भी हो गया है।
सोर्स के हवाले से कहा जा रहा है कि ऋत्विक आशा के साथ रह रहे थे, लेकिन अब वो वहां से मूव कर गए हैं। कपल ने अलग होने का फैसला ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले लिया है।
खैर, ब्रेकअप को लेकर दोनों में से किसी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो वो ही जानते हैं। इस पर उनका रिएक्शन अभी आना बाकी है।
बता दें, 2019 में खबरें आई थी कि दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने ही इस खबर को नकार दिया था।
गौरतलब है कि आशा और ऋत्विक 6 साल से डेट कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज थे। दोनों ने कपल के तौर पर 'नच बलिए' में भी हिस्सा लिया था और शो जीता था।
इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में साथ में काम किया और इसी से उन्हें पहचान मिली थी।
वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दोनों ही किसी टीवी शो में नजर नहीं आ रहे हैं। आशा ने कुछ समय पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री की है। वो एकता कपूर की वेब सीरीज 'बारिश' में नजर आई थीं। वहीं, ऋत्विक शो होस्ट करते दिखते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।