- Home
- Entertainment
- TV
- सलमान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो में इस शख्स ने बिछाया खतरनाक जाल, क्या सोने को तरस जाएंगे बिग बॉस में घरवाले
सलमान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो में इस शख्स ने बिछाया खतरनाक जाल, क्या सोने को तरस जाएंगे बिग बॉस में घरवाले
मुंबई. सलमान खान (salman khan) ने शनिवार को बिग बॉस 14 (bigg boss 14) का आगाज किया। दर्शकों में पिछले सीजन का क्रेज बनाए रखने के लिए मेकर्स ने एक बार फिर घर में सिद्धार्थ शुक्ला (siddharth shukla) की एंट्री करवाई है। वो घर में 14 दिन के लिए रहने वाले हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने सिद्धार्थ के हाथ में बेडरूम की चाबी दे दी है। इसका मतलब यह है कि घरवाले अब सोएंगे या नहीं ये फैसला सिद्धार्थ के हाथ में है। मेकर्स ने अपकमिंग शो का एक प्रोमो रिलीज कर जानकारी दी है कि आखिर कैसे सिद्धार्थ ने अपना गेम प्लान बिछाना शुरू कर दिया है और घरवाले कैसे नींद के लिए तरस रह हैं।

बता दें कि सिद्धार्थ 2 हफ्ते के लिए घर में रहेंगे। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि सिर्फ 2 हफ्ते के लिए सिद्धार्थ काफी बड़ा अमाउंट लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ 35-40 लाख रुपए लेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ को बिग बॉस 13 के शुरू के महीनों में 9 लाख रुपए प्रति हफ्ते मिलते थे। लेकिन इसके बाद जब शो को आगे बढ़ाया गया तब सिद्धार्थ को 18 लाख 18 प्रति हफ्ते मिलते थे। जिस हिसाब से सिद्धार्थ को उस सीजन 2.5 करोड़ रुपए मिले।
वैसे बता दें कि सिर्फ सिद्धार्थ ही नहीं बल्कि हिना खान, गौहर खान और प्रिंस नरूला भी इस सीजन में कमबैक करेंगे।
खबरों की मानें तो पहले राधे मां से काफी उम्मीदें थीं लेकिन प्रीमियर में मालूम पड़ा कि राधे मां कंटेस्टेंट नहीं होंगी। वैसे बिग बॉस 14 के सभी 11 कंटेस्टेंट सरप्राइज पैकेज हैं क्योंकि किसी सेलेब्स के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। ऐसे में वे अपनी परफॉर्मेंस से चौंका भी सकते हैं। ये कंटेस्टेंट हिट साबित होंगे या फिर फ्लॉप ये तो वक्त ही बताएगा।
मेकर्स और कंटेस्टेंट्स के सामने शो को हिट बनाने की बड़ी चुनौती है। मेकर्स के प्रेशर का अंदाजा इस बात से भी लगता है कि वे बज बनाने के लिए राधे मां से कैमियो करा रहे हैं, सिद्धार्थ शुक्ला को घर में 2 हफ्तों के लिए लाया गया है।
सीजन 14 का प्रीमियर सीजन 13 के सामने काफी कमजोर दिखा। खैर, अभी तो शुरुआत है, लेकिन इतना जरूर है कि प्रीमियर एपिसोड में एंटरटेनमेंट का सीन नहीं पलटा।
ग्रैंड प्रीमियर पर सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर एंट्री मिली, जिनमें अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन, निक्की तंबोली, एजाज खान, पवित्रा पूनिया, राहुल वैद्य और जान कुमार सानू शामिल थे।
वहीं रुबीना दिलाइक, सारा गुरपाल, निशांत मल्कानी और शहजाद देओल को रिजेक्शन झेलना पड़ा। इनका क्या होगा, यह रविवार वाले एपिसोड में पता चलेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।