- Home
- Entertianment
- TV
- बड़े-बड़े झुमके और ट्रेडिशनल ड्रेस में बच्चों को प्यार से खाना परोसती नजर आई TV की 'किन्नर बहू'
बड़े-बड़े झुमके और ट्रेडिशनल ड्रेस में बच्चों को प्यार से खाना परोसती नजर आई TV की 'किन्नर बहू'
मुंबई. 'शक्ति : अस्तित्व के अहसास' में किन्नर बहू का रोल कर रहीं रुबीना दिलाइक 33 साल की हो गई हैं। इस खुशी में रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने उनके लिए खास आउटडोर पार्टी का आयोजन किया था। इस बात का खुलासा खुद अभिनव और रुबीना दोनों ने किया था। अभिनव ने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी रुबीना को गले लगाए नजर आए थे। वहीं, रुबीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ और फोटोज सामने आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर बताया कि उनकी मम्मी ने उनके बर्थडे पर कन्या भोज का आयोजन किया था।
| Published : Aug 31 2020, 07:08 PM IST / Updated: Sep 04 2020, 11:02 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
)
कन्या भोज में रुबीना ने बच्चों को अपने हाथों से खाना परोसा। इस इस मौके पर उन्होंने डार्क ग्रीन कलर का सलवार सूट, बड़े-बड़े झुमके और बालों में पोनी टेल बना रखी थी।
)
रुबीना इस दौरान बेहद खुश नजर आई। कुछ बच्चों को तो उन्होंने अपने हाथों से खाना खिलाया।
)
रुबीना बीते कुछ समय से अपने पति अभिनव के साथ होमटाउन शिमला में परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
)
यहां पर अक्सर रुबीना घर पर अपने दोस्त और परिवार के साथ धमाल मचाती नजर आ जाती हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर भी उन्होंने फैमिली के साथ जश्न मनाया।
)
बता दें कि रुबीना - अभिनव ने 2018 में शादी की थी। अभिनव से शादी करने से पहले वे अपनी शो छोटी बहू के एक्टर अविनाश सचदेव को डेट करती थीं।
)
अभिनव ने इस जगह को ढेर सारे गुब्बारों के साथ सजाया है और समय बिताने के लिए टैंट भी लगाया है। ये हसीन नजारा देखकर रुबीना ने अपने पति को थैंक्स कहा।
)
अभिनव ने पत्नी का बर्थडे पहाड़ों और हरियाली के बीच खूबसूरत वादियों में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे।
)
रुबीना ने 'छोटी बहू' (2008-10) और इसके सीक्वल (2011-12) में लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा, उन्हें 'सास बिना ससुराल' (2012), 'पुनर्विवाह' (2013), 'देवों के देव...महादेव'(2013-14) और 'जीनी और जूजू' (2013-14) जैसे सीरियल्स में भी देखा जा चुका है।