- Home
- Entertainment
- TV
- दोनों पति को छोड़ अब बच्चों के साथ इस शानदार घर में रहती है श्वेता तिवारी, अंदर से दिखता है ऐसा, PHOTOS
दोनों पति को छोड़ अब बच्चों के साथ इस शानदार घर में रहती है श्वेता तिवारी, अंदर से दिखता है ऐसा, PHOTOS
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से लोग दहशत में है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। भारत में तो अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज-वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के घर की कुछ फोटोज सामने आई है। बता दें कि श्वेता अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई के कांदीवली इलाके में रहती है। वैसे, आपको बता दें कि श्वेता ने अपने शो मेरे डैड की दुल्हन की शूटिंग सुरू कर दी है। आइए, आपको दिखाते हैं अंदर से कैसा दिखता है श्वेता का ये आलीशान घर...

श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। लेकिन अब वे साथ नहीं रहते हैं। इसलिए श्वेता अपनी बेटी पलक और बेटे रियांश के साथ इस शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं।
उन्होंने अपने घर को बहुत ही सलीके से सजा रखा है। अपने घर में उन्होंने काफी वुडन वर्क करवा रखा है।
श्वेता ने घर के अंदर भी काफी सारे प्लांट्स लगा रखे है ताकि हरियाली बनी रहे।
उनके घर में कई सारे हैंडमेड लैम्प लगे हैं तो दीवारों को पेंटिंग्स से सजा रखा है।
उनके घर में बड़ा सा मैन हॉल है। इस हॉल में गोल्डन कलर का शानदार पार्टिशन लगा रखा है।
हॉल में एक बड़ी सी कांच की अलमीरा है, जिसमें उन्होंने अपने सारे अवॉर्ड्स सजाकर रखे हैं।
उन्होंने अपने बेडरूम का फर्नीचर बहुत ही सिम्पल रखा है। बेड के बगल में एक बड़ा सा लैम्प लगा रखा है।
21 साल की उम्र में वे पहली बार मां बनी थीं। बता दें कि पहले पति राजा चौधरी से श्वेता की एक बेटी है, जिसका नाम पलक है।
2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया था। तलाक के करीब 6 साल बाद 2013 में उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी।
श्वेता को टीवी पर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा के रोल के लिए याद किया जाता है। वैसे उन्होंने 'नागिन', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'परवरिश और 'बालवीर' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।
श्वेता अपने बेटे रियांश के काफी करीब है और उसे एक पल भी अकेला छोड़ना पसंद नहीं करती।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।