- Home
- Entertainment
- TV
- श्वेता तिवारी ने इस एक्टर के साथ किया डांस तो लोगों ने कसा तंज, एक बोला- लगता है तीसरी शादी होने वाली है
श्वेता तिवारी ने इस एक्टर के साथ किया डांस तो लोगों ने कसा तंज, एक बोला- लगता है तीसरी शादी होने वाली है
मुंबई। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इन दिनों रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में पार्टिसिपेट करने के लिए साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हैं। यहां शूटिंग के बाद सभी कंटेस्टेंट मस्ती करते हुए फोटोज शेयर करते हैं। श्वेता तिवारी ने भी दूसरे कंटेस्टेंट के साथ कई फोटो शेयर की हैं। हाल ही में श्वेता ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक्टर विशाल आदित्य के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। एक बोला- 2 शादियां फेल होने के बाद तीसरे के साथ इतनी खुश..

इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा- ये हमारा हैप्पी डांस है। सवाल ये उठता है कि हम क्यों खुश हैं? कोई अंदाजा लगाएगा। वीडियो में श्वेता और विशाल का डांस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
कुछ लोगों को जहां श्वेता और विशाल का ये डांस पसंद आ रहा है तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस वीडियो को श्वेता की पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखा है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- अब क्या तीसरी शादी होने वाली है?
वहीं एक और शख्स ने कमेंट किया- 2 शादियां फेल होने के बाद तीसरे के साथ इतना खुश रहने वाली मैंने पहली बार देखी है। क्या तुम श्वेता तिवारी हो या रियल प्रेरणा बासु। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब श्वेता तिवारी को ट्रोल किया जा रहा है। श्वेता को उनकी दोनों शादियां टूटने पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
श्वेता तिवारी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए कैपटाउन में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट वाली फोटो शेयर की थी। फोटो में श्वेता के एब्स साफ तौर पर नजर आ रहे थे और वो बेहद एनर्जेटिक लग रही थीं। बता दें कि वे दो बच्चों की मां हैं। बावजूद इसके उन्होंने खुद को मेंटेन रखा है।
श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही हैं। फिर चाहे पहले पति राजा चौधरी से तलाक हो या दूसरे हसबैंड अभिनव कोहली से लड़ाई और मनमुटाव के चलते अलग रहना। श्वेता इन दिनों अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ अलग रह रही हैं।
कुछ दिनों पहले श्वेता के दूसरे पति अभिनव कोहली ने उन पर बेटे रेयांश को अकेले होटल में छोड़कर केपटाउन जाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पूरे मामले में श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी को भी घसीट लिया था, जिसके बाद राजा चौधरी का भी रिएक्शन आया था।
राजा चौधरी ने एक्स वाइफ श्वेता तिवारी का पक्ष लेते हुए कह था- इसमें कोई शक नहीं है कि श्वेता एक बेहतरीन मां और बहुत अच्छी पत्नी है। इसे एक इत्तेफाक और उनका दुर्भाग्य ही कहेंगे कि उनके साथ इतिहास खुद को दोहरा रहा है। उनकी दूसरी शादी भी कामयाब नहीं हो पाई। लेकिन मैं कभी भी श्वेता को गलत या बुरा इंसान नहीं समझता हूं।
श्वेता और अभिनव के रिश्ते की असल दिक्कत क्या है? इस सवाल के जवाब में राजा चौधरी ने कहा था- मुझे लगता है कि श्वेता को अभिनव को उसके बेटे रेयांश से मिलने देना चाहिए। श्वेता को ये बात समझनी चाहिए कि एक कपल के रूप में उनके बीच भले ही कितनी भी प्रॉब्लम्स आ जाएं, लेकिन एक पिता अपने बेटे या बेटी को कभी नुकसान नहीं पहुंचा सकता। बाकी सब उनका पर्सनल मैटर है, इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।
बता दें कि अभिनव कोहली ने हाल ही में कई वीडियोज शेयर करते हुए श्वेता पर बेटे रेयांश को छुपाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि वो अपने बेटे से मिलने के लिए होटलों के चक्कर लगा रहे लेकिन रेयांश नहीं मिल रहा है। अभिनव के इन आरोपों पर जवाब देते हुए श्वेता ने कहा था- मैंने अभिनव को फोन कर बताया था कि मैं केपटाउन जा रही हूं और रेयांश मेरी फैमिली के पास है। मेरी मां, मेरे रिलेटिव्स और बेटी पलक उसका ध्यान रख रहे हैं। इसके अलावा मैं वीडियो कॉल के जरिए बेटे के संपर्क में हूं।
श्वेता ने तीन साल डेटिंग करने के बाद 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। 2016 में अभिनव और श्वेता के बेटे रेयांश का जन्म हुआ। दरअसल, अगस्त, 2019 में श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में कम्प्लेन दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अभिनव पर मारपीट, प्रताड़ित करने और बेटी पलक पर हाथ उठाने की शिकायत की थी।
श्वेता की पहली शादी 19 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी से हुई थी। 1999 में दोनों ने लव मैरिज की थी। इस शादी का श्वेता की फैमिली ने काफी विरोध भी किया था लेकिन कपल ने फैमिली की परवाह न करते हुए ये शादी रचाई थी। बाद में उन्होंने दूसरी शादी अभिनव कोहली से की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।