- Home
- Entertainment
- TV
- बेटे की चिता देख फूट-फूट रोए सुशांत सिंह के पापा, बहनों का हुआ बुरा हाल, नम आंखों से दी विदाई
बेटे की चिता देख फूट-फूट रोए सुशांत सिंह के पापा, बहनों का हुआ बुरा हाल, नम आंखों से दी विदाई
मुंबई. मात्र 34 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में भारी बारिश के बीच हुआ। बेटे की चिता देख पिता खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने कांपते हाथों से बेटे को मुखाग्नि दी। भाई सुशांत के अंतिम संस्कार में बहनों का भी बुरा हाल हुआ। उनकी बहनें एक-दूसरे को संभालते और आंसू पोंछते नजर आईं। इस मौके पर कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, सुनील शेट्टी, वरुण शर्मा, दिनेश विजान, उदित नारायण, बंटी वालिया, रणवीर शौरी, अर्जुन बिजलानी सहित कई सेलेब्स मौजूद थे।

बेटे की अंतिम यात्रा में सुशांत के पिता को संभालना मुश्किल हो रहा था। परिवारवालों ने उन्हें सहारा दिया तब कहीं जाकर वे चल पाए। शमशान घाट पर इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। वैसे तो अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की इजाजत नहीं थी लेकिन इससे ज्यादा लोग यहां मौजूद थे।
सुशांत का पार्थिव शव एंबुलेंस से शमशान घाट लाया गया। सुशांत के कई दोस्त भी इस दुख की घड़ी में शमशान घाट के बाहर मौजूद रहे, उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
बता दें कि सुशांत के पिता एयरपोर्ट से सीधे बांद्रा में अपने बेटे के घर पहुंचे थे। घर के बाहल भी धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी थी। उनके रिश्तेदार और करीबी शमशान पहुंचने से पहले घर पर पहुंचे थे।
पुलिस ने सुशांत की बहन से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि भाई ने दवा लेना बंद कर दिया था। बहन ने बताया कि 4-5 दिन पहले ही उनकी भाई से बात हुई थी और उन्होंने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
दोस्त सुशांत को अंतिम विदाई देने श्रद्धा कपूर शमशान घाट पहुंची।
कृति सेनन भी सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुई।
पूजा चोपड़ा और बंटी वालिया भी शमशान घाट पहुंचे।
वरुण शर्मा, अभिषेक कपूर और प्रज्ञा कपूर दोस्त सुशांत सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
शमशान घाट के बाहर रणवीर शौरी और विवेक ओबेरॉय भी नजर आए।
सुशांत की सबसे खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी शमशान पहुंची हैं। इससे पहले वह कूपर अस्पताल भी गई थीं, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया गया था। बता दें कि इस आत्महत्या मामले में पुलिस रिया का बयान भी दर्ज करने वाली है।
सुशांत सिंह की बॉडी एम्बुलेंस के द्वारा भारी बारिश के बीच शमशान घाट पहुंची थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।