- Home
- Entertianment
- TV
- स्वामी ओम से डॉली बिंद्रा तक, बिग बॉस के सबसे लड़ाकू कंटेस्टेंट; सभी ने की थी बेशर्मी की हद पार
स्वामी ओम से डॉली बिंद्रा तक, बिग बॉस के सबसे लड़ाकू कंटेस्टेंट; सभी ने की थी बेशर्मी की हद पार
टेलीविजन डेस्क : टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस का 14वां सीजन (Big Boss 14) इसी हफ्ते 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। शो को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बिग बॉस में होने वाली लड़ाई दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। दरअसल, बिग बॉस का फॉर्मेट ही इस तरह से डिजाइन किया गया है कि उसमें लड़ाईयां हों। बिग बॉस के घर में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए हैं जिन्होंने अपने स्वभाव के चलते पूरा घर सिर पर उठा लिया था। तो आज हम ऐसे ही कुछ कंटेंस्टेंट के नाम आपको याद दिलाते हैं, जो बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा लड़ाकू थे।
| Published : Sep 29 2020, 03:56 PM IST / Updated: Sep 29 2020, 09:45 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
स्वामी ओम
बिग बॉस 10 में आए स्वामी ओम (Swami Om) के बारे में कहा जा सकता है कि ये अब तक के सबसे लड़ाकू कंटेस्टेंट थे। अपनी गंदी हरकतों से इन्होंने ना सिर्फ बाकी सदस्यों, बल्कि सलमान खान तक को परेशान कर दिया था। आखिरकार सलमान खान ने इन्हें भी घर से बाहर निकाल दिया था, हालांकि बाद में इन्हें फिर से घर में लाया गया था।
प्रियंका जग्गा
बिग बॉस 10 की ही एक और कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा (Priyanka Jagga) थी, जिनकी लड़ाई लगभग सभी लोगों से हुई थी। घर के सदस्यों के अलावा प्रियंका ने सलमान खान की नाक में भी दम कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने प्रियंका जग्गा को शो से ही बाहर निकाल दिया और कहा था कि प्रियंका अगर कलर्स टीवी के किसी भी शो में नजर आई तो वो कभी कलर्स के साथ काम नहीं करेंगे।
श्रीसंत
बिग बॉस 12 के घर में अपने गुस्से लिए सबसे ज्यादा फेमस श्रीसंत (S. Sreesanth) थे। बिग बॉस के घर में ऐसा कोई मेंबर नहीं था जिसके साथ श्रीसंत की लड़ाई ना हुई हो। करणवीर बोहरा और श्रीसंत की फाइट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती थी।
विकास गुप्ता
बिग बॉस के घर में एंट्री लेते से ही विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के साथ शिल्पा शिन्दे की लड़ाई खूब सुर्खियों में रही। बताया जाता है कि इस शो में आने से पहले भी इन दोनों के बीच 36 का आंकड़ा था। यही वजह है कि पूरे शो में ये दोनों लड़ते हुए ही नजर आए। कई बार तो इन दोनों के बीच धक्का-मुक्की तक हो गई थी।
डॉली बिंद्रा
बिग बॉस 4 में आई डॉली बिंद्रा (Dolly Bindra) अपने अग्रेसिव नेचर के चलते बहुत चर्चा में रही। इसी कराण शो की टीआरपी भी टॉप पर थी। इस सीजन में डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी का झगड़ा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। हालांकि घर के कई और मेंबर्स के साथ डॉली का झगड़ा हुआ था।
इमाम सिद्दीकी
बिग बॉस सीडन 6 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले फैशन स्टाइलिश इमाम सिद्दीकी (Imam Siddiqui) ने घर के लगभग सभी कंटेस्टेंट से लड़ाई की थी। इन्होंने तो घर में तोड़-फोड़ भी मचा दी थी। बिग बॉस के शो में उनकी सबसे बड़ी लड़ाई टीवी एक्टर राजीव पॉल से हुई थी। कंट्रोवर्सी के कारण वह इतना छा गए कि फिनाले वीक तक पहुंचे थे।
पूजा मिश्रा
इस लिस्ट में अगला नाम आता हैं बिग बॉस सीजन 5 की कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा (Pooja Misrra) का। जैसे ही ये शो में आई इन्होंने अपनी ड्रामेबाजी शुरू कर दी थी। पूजा ने घर के बाकी सदस्यों के साथ इतनी लड़ाईयां की थी कि दर्शक भी इनसे इरिटेट हो गए। यहां तक की उनके एटिट्यूड से सलमान खान भी परेशान थे।