MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • ये क्या हो गया 'तारक मेहता..' की बबिता जी को? सरेआम जो कर रहीं, वो तस्वीर हो गई वायरल

ये क्या हो गया 'तारक मेहता..' की बबिता जी को? सरेआम जो कर रहीं, वो तस्वीर हो गई वायरल

मुंबई. टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा  (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबिताजी (Babitaji) का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में वे समुंदर किनारे बिकिनी पहने मड बाथ लेती नजर आ रही है। उनकी पूरी बॉडी पर काली मिट्टी लगी है और उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। सामने आई फोटोज में मुनमुन में को इस हालत में देख कई फैन्स शॉक्ड रह गए हैं। दरअसल, मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर की है। वे 2017 में जॉर्डन गई थी, यह फोटोज उसी दौरान की है। नीचे पढ़े मुनमुन दत्ता की रील और रियल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 17 2021, 04:27 PM IST| Updated : Jul 17 2021, 04:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बबिताजी की फोटोज पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- जेठा के लिए इतना कुछ। एक ने लिखा- आपने तो मृत पड़े समुंदर में जान डाल दी। इनके अलावा कईयों ने आग लगाने वाली और आश्चर्यचकित करने वाली इमोजी शेयर की है।

28

आपको बता दें कि 2008 से चल रहे इस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता पहले दिन से जुड़ी हैं। वैसे शो में मुनमुन को काफी सिम्पल गया है लेकिन बात रियल लाइफ की करें तो मुनमुन बेहद ग्लैमरस और बोल्ड है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी ग्लैमरस फोटोज शेयर कर रखी है। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती है।

38

कहा जाता है कि जब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कास्टिंग की जा रही थी, तब दिलीप जोशी ने ही बबिता के रोल के लिए मुनमुन का नाम सुझाया था। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मुनमुन मॉडलिंग के लिए भी जानी जाती हैं। वे अब तक कई टीवी चैनलों और मैगजीन्स के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं।

48

मुनमुन दत्ता का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले में हुआ था। मुनमुन ने पुणे से अपनी पढ़ाई की। मुनमुन ने पोस्टग्रेजुएशन अंग्रेजी विषय से किया है। फिर वह मुंबई आ गई थीं।

58

एक इंटरव्यू में मुनमुन ने बताया था कि वो एक्टिंग में नहीं आना चाहती थीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। मुनमुन ने कहा कि 'मैं तो अब भी डॉक्टर बनना चाहती हूं। मौका मिलता है तो मैं बहुत पढ़ती हूं। मेरे फोन में मेडिकल से संबंधित ऐप है।'

68

2004 में सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की। 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला। फिल्मों की बात करें तो मुनमुन दत्ता की पहली फिल्म कमल हासन के साथ 'मुंबई एक्सप्रेस' (2005) थी। इसके अलावा वो साल 2006 में 'हॉलीडे' में नजर आई थीं।

78

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में अरमान कोहली और मुनमुन एक दूसरे के करीब आए और इसी साल अलग भी हो गए। बताया जाता है कि वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।

88

मुनमुन के साथ एक विवाद और भी जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उन्हें फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं हैं। शूटिंग में अगर कोई ऐसा शॉट आए, जहां उन्हें कोई छू रहा हो तो वे चिढ़ जाती हैं। कहा यहां तक जाता है कि उनकी इस आदत के चलते डायरेक्टर उन्हें कई एपिसोड से आउट भी कर चुके हैं, लेकिन मुनमुन अपनी बात पर अडिग रहती हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved