- Home
- Entertainment
- TV
- कभी 50 रुपए के लिए ये काम किया करते थे 'तारक मेहता...' के जेठालाल, अब घर-घर में हैं मशहूर
कभी 50 रुपए के लिए ये काम किया करते थे 'तारक मेहता...' के जेठालाल, अब घर-घर में हैं मशहूर
मुंबई. टीवी का कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की फैन फॉलोइंग खूब है। शो के कैरेक्टर्स भी काफी चर्चा में रहते हैं। जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। दिलीप जोशी शो में शुरुआत से बने हुए हैं। उन्होंने सलमान के साथ भी काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान इसी शो से ही मिली है। आज दिलीप इंडस्ट्री में और सितारों की तरह ही बड़ा नाम हैं। लेकिन, उनकी जिंदगी में भी ऐसा समय आया था जब उनके पास काम नहीं था। कभी 50 रुपए के लिए करते थे काम...

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में दिलीप ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की और इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे पहले एक बैक स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया। कोई भी उन्हें रोल देने के लिए तैयार नहीं था। उन्हें प्रति भूमिका 50 रुपए दिए जाते थे, लेकिन उनमें थिएटर करते रहने का जुनून था।
एक्टर ने कहा था कि 'अगर वो बैकस्टेज रोल भी था तो उन्होंने कभी उसकी परवाह नहीं की। वो थिएटर के साथ रहना चाहते थे। उनके लिए जनता का लाइव रिएक्शन अमूल्य है। दिलीप का मानना है कि 'आपने जोक्स पर एक साथ 800-1000 लोगों की ताली और हंसी अनमोल होती है।'
बता दें कि दिलीप ने साल 1989 में आई सलमान खान की डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो एक नौकर की भूमिका में थे, जिसका नाम रामू था।
दिलीप जोशी ने कुछ साल बाद दोबारा सलमान खान की फिल्म में काम किया। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि राजश्री प्रोडक्शन्स की सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' थी। ये 1994 में रिलीज की गई थी। इसमें दिलीप जोशी ने भोला प्रसाद का रोल प्ले किया था।
इसके अलावा वो 'दिल है हिन्दुस्तानी', 'खिलाड़ी 420', 'हमराज' और प्रियंका चोपड़ा की 'व्हाट्स योर राशि' में भी काम किया हुआ है। हालांकि, कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के रोल से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इस शो ने उन्हें नेम-फेम दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।