- Home
- Entertianment
- TV
- सिर्फ दयाबेन ही नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस भी महीनों से 'तारक मेहता..' में नहीं आई नजर, जानें क्या है वजह
सिर्फ दयाबेन ही नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस भी महीनों से 'तारक मेहता..' में नहीं आई नजर, जानें क्या है वजह
मुंबई. टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (taarak mehta ka ooltah chashmah) घर-घर में फेमस है। अभी भी लोग इस शो के दीवाने है। वैसे, शो में पिछले ढाई सालों से एक अहम रोल प्ले कर रही दयाबेन (dayaben) यानी दिशा वकाणी (disha vakani) नजर नहीं आ रही है। इसकी वजह है उनकी शादी और फिर बेटी होना। दर्शक दयाबेन की वापसी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं शो के मेकर्स भी दिशा को मनाने की पूरी कोशिश में लगे हैं। लेकिन शायद लोग भूल गए है कि दयाबेन ही नहीं बल्कि शो में एक और किरदार है जो लंबे समय से नजर नहीं आ रहा है। और वो है रिटा रिपोर्टर यानी प्रिया आहूजा (priya ahuja)।
/ Updated: Feb 17 2021, 09:00 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
शो में रिटा रिपोर्टर का किरदार प्रिया आहूजा निभा रही थी। प्रिया भी 2019 में एक बेटे की मां बनी। और तभी से वो भी इस शो से गायब हैं। यानी दिशा वकाणी की तरह ही वो भी मैटरनिटी लीव पर चल रही हैं।
बता दें कि प्रिया आहूजा ने शो के चीफ डायरेक्टर मालव राजदा ने शादी की है। दोनों की लव स्टोरी शो के सेट से ही हुई थी।
2008 में जब इस शो की शुरुआत हुई तो प्रिया इसका हिस्सा बनीं। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और 2011 में दोनों ने शादी भी कर ली थी। वहीं शादी के तकरीबन 8 साल बाद प्रिया ने एक बेटे को जन्म दिया था। और फिर शो से दूरी बना ली।
हालांकि, प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने और बेटे को फोटोज शेयर करती रहती है। प्रिया शो के चाइल्ड आर्टिस्ट से भी मिलती रहती है। वे उन्हें अपने घर भूलाकर पार्टीज भी करती है।
अब बात दयाबेन की करें तो वे भी लंबे समय से शो से गायब है। फैंस दया बेन उर्फ दिशा वकानी को शो में एक बार फिर देखने की ख्वाहिश जता रहे हैं। शो के 3000 एपिसोड पूरे होने पर एक यूजर ने लिखा था, आपको और आपकी तारक मेहता शो की टीम को 3000 एपिसोड के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। लेकिन आपसे एक विनती है सर प्लीज, जैसे भी हो दया भाभी और पुराने सोढ़ी पाजी को शो में लाइए।
दिशा वकानी ने ढाई साल पहले शो से मेटरनिटी लीव ली थी, जिसके बाद से ही उनकी वापसी नहीं हो पाई है। शो की लीड एक्ट्रेस रहीं दिशा वकानी ने कुछ समय पहले ही कमबैक के लिए शूटिंग की थी लेकिन वो शो को ज्यादा समय नहीं देना चाहती हैं। ऐसे में मेकर्स और उनके बीच बात नहीं बन पाई।
हाल ही में शो के पुराने टप्पू यानी भव्य गांधी ने दिशा वकानी को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ खुलासा किए है। भव्य ने बताया कि वो अभी भी दिशा से बातें करते हैं। हमारे भी अक्सर वीडियो कॉल से बात होती है और जब भी वो मुझे बढ़ी दाढ़ी में देखती हैं तो कहती हैं- आह! क्या! दाढ़ी? तो मैं कहता हूं, हां, अब मैं दाढ़ी रखने लगा हूं।
पिछले 12 साल से लगातार दर्शकों का मनोरजंन कर रहे इस सीरियल ने हाल ही में अपने 3100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। 3100 एपिसोड पूरे होने की खुशी में शो के मुख्य कलाकार तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने एक वीडियो शेयर करके फैंस का शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शुरुआत 12 साल पहले 28 जुलाई 2008 को हुई थी।