- Home
- Entertainment
- TV
- रिश्ते में युजवेंद्र सिंह की पत्नी की जेठानी है TV की ये नागिन, इसलिए देवर की शादी में नहीं हो पाई शामिल
रिश्ते में युजवेंद्र सिंह की पत्नी की जेठानी है TV की ये नागिन, इसलिए देवर की शादी में नहीं हो पाई शामिल
मुंबई. इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज बॉलर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड धनाश्री वर्मा (dhanashree verma) के साथ शादी के बंधन में बंधे है। कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शादी के साथी वेडिंग रिसेप्शन में कई स्टार्स ने शिरकत की थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ग्रैंड वेडिंग में युजवेंद्र की भाभी नहीं पहुंची थीं। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर युजवेंद्र की भाभी हैं कौन, तो आपको बता दें कि टीवी की नागिन के नाम से फेमस अनीता हसनंदानी (anita hassnandani) रिश्ते में युजवेंद्र की भाभी लगती है। अनीता के पति रोहित रेड्डी (rohit reddy) और युजवेंद्र भाई हैं। ऐसे में रिश्ते में अनीता अब नई नवेली दुल्हन धनश्री की जेठानी है।

आपको बता दें कि अनीता अपने देवर की शादी में शामिल नहीं हो पाई थी। दरअसल, अनीता इन दिनों प्रेग्नेंट है और कोरोना की वजह से वे अपने बच्चे को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। वे 7 महीने की प्रेग्नेंट है और नए साल यानी फरवरी या मार्च में अपने पहले को जन्म दे सकती है।
अनीता अपने देवर के शादी में नहीं जा पाई लेकिन उनके पति रोहित रेड्डी ने अपने भाई की शादी अडेंट की थी। रोहित ने युजवेंद्र और धनाश्री के साथ वाली फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर न्यूली वेड्स कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।
आपको बता दें कि हाल ही में टीवी की ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस एकता कपूर ने अनीता की गोद भराई सेरेमनी का आयोजन किया था। इस गोद भराई में टीवी से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
अनीता की गोद भराई की फोटोज सोशल मीडिया खूब वायरल हुई थी। फोटोज में अनीता अपने बढ़े पेट को हाथ लगाते हुए पति रोहित संग रोमांटिक नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने येलो कलर की गाउन कैरी की थी।
बता दें कि अनीता 39 साल की हैं। उन्होंने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। अनीता ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’, 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'ये है मोहब्बतें' जैसी टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।
बात अनीता की देवरानी धनाश्री की करें तो वे कोरियोग्राफर और यूट्यूबर है। साथ ही वे एक डॉक्टर भी है। धनश्री को डांस करने का भी काफी शौक है। वे सोशल मीडिया पर नए-नए गानों पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती है।
धनश्री का यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें वो अपनी डांस की वीडियो शेयर करती हैं, साथ ही लोगों को डांस भी सिखाती है। यूट्यूब पर उनके 20 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। आपको बता दें कि युजवेंद्र से सगाई होने के बाद से ही धनाश्री लाइमलाइट में बनी हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।