- Home
- Entertainment
- TV
- खुले बाल, लाल लिपस्टिक और बोल्ड ड्रेस में समुंदर किनारे लेटी आई नजर TV की नागिन, दिखा ग्लैमरस लुक
खुले बाल, लाल लिपस्टिक और बोल्ड ड्रेस में समुंदर किनारे लेटी आई नजर TV की नागिन, दिखा ग्लैमरस लुक
मुंबई. टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शुमार मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में अपने 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। लॉकडाउन के बाद वे अपना बर्थडे मनाने मालदीव गई थी। अभी भी वे मालदीव में ही है और सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टव है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई सारी बोल्ड और हॉट फोटोज शेयर की। इन फोटोज में उनका लुक देखने लायक है। एक फोटो में वे समुंदर किनारे लेटी नजर आ रही है। वहीं, कुछ फोटोज में वे अपने होटल के रूम में पोज देती दिख रही है। बता दें कि मौनी अपनी बोल्ड और खूबसूरत फोटोज के कारण चर्चा में रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मौनी कभी टेलीविजन की संस्कारी बहू हुआ करती थी। साल दर साल उनके लुक के साथ उनका कैरेक्टर भी बदलता गया।

मौनी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग और कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी धाक जमा ली है। इन दिनों मौनी रॉय का बॉलीवुड का सफर बेहतरीन चल रहा है।
सामने आई फोटोज में मौनी जेब्रा प्रिंट की हॉट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
होटल के रूम में बैठे हुए स्टाइलिश ड्रेस में मौनी का लुक बेहद ग्लैमरस लग रहा है।
मौनी का जन्म बिहार के कूच में हुआ था। अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग और फिल्मी दुनिया में किस्मत अजमाने के लिए मौनी मुंबई पहुंच गईं।
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में एकता कपूर के टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की। इस शो में वह पुलकित सम्राट के अपोजिट नजर आईं थी।
मौनी ने देवों के देव महादेव सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसमें उन्होंने सती का किरदार निभाया था। इसके बाद उनको नागिन के रूप में बहुत पसंद किया गया।
पहले के मुकाबले अब मौनी काफी अलग दिखने लगी हैं। उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन काफी दिलचस्प रहा है।
प्लास्टिक सर्जरी कराकर उन्होंने अपने लिप्स और आइब्रो को अलग लुक दिया। जिसके चलते कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर साथ नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।