- Home
- Entertainment
- TV
- 'बालिका वधू' की आत्महत्या के 5 साल बाद Ex ब्वॉयफ्रेंड का खुलासा, बताया- जिंदगी का कड़वा सच
'बालिका वधू' की आत्महत्या के 5 साल बाद Ex ब्वॉयफ्रेंड का खुलासा, बताया- जिंदगी का कड़वा सच
मुंबई. टीवी के सबसे पॉपुलर शो बालिका वधू (balika vadhu) में लीड रोल प्ले करने वाली प्रत्युषा बैनर्जी (pratyusha banerjee) ने 2016 में सुसाइड कर लिया था। मजह 24 साल की उम्र में प्रत्युषा ने ऐसा खौफनाक कदम उठाकर सभी को सदमे में डाल दिया था। ऐसा आरोप था कि उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह (rahul raj singh) के कारण ऐसा कदम उठाया। प्रत्युषा की मौत के 5 साल बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रत्युषा की मौत ने उनके जीवन को प्रभावित किया।

बता दें कि प्रत्युषा की मौत के लिए राहुल राज को बहुतों ने दोषी ठहराया था। इसके अलावा उनके खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया गया था। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने तीन महीने बाद उन्हें अग्रिम जमानत दी थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में राहुल राज ने कहा- उस दौरान हुए नुकसान से वो उभारना चाहते हैं और अच्छी यादों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। हालांकि उनकी शादी को दो साल हो चुके हैं, फिर भी उन्हें परिवार शुरू करने के लिए सही समय का इंतजार है।
इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे उनके माता-पिता और पत्नी ने कठिन समय में उनको सपोर्ट किया। वह अपने परिवार को अब खुश रखना चाहते हैं। उनकी पत्नी सलोनी ने उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव देखे हैं।
प्रत्युषा के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा कि उनका जीवन एक टीवी शो की कहानी जैसा रहा है। वह एक सुखी जीवन के लिए अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी ने आरोप लगाया था कि प्रत्युषा ने पब्लिक डोमेन में शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार करने वाले राहुल राज के बारे में शिकायत की थी। राहुल ने इन दोनों पर आरोप लगाया कि दोनों ने अपने फायदे के लिए उन्हें दोषी ठहराया था। उन्हें ऐसा करने के लिए उनके कर्म जरूर सजा देंगे।
आपको बता दें कि प्रत्युषा मुंबई की चकाचौंध भरी हाई-प्रोफाइल जिंदगी से ऊब चुकी थीं। वे अपने घर वापस लौटना चाहती थीं। प्रत्युषा ने अपनी मौत से तीन दिन पहले 28 मार्च, 2016 को मां से फोन पर पूछा था- मैं टीवी सीरियल छोड़कर घर लौट आऊं, तो क्या तुम मुझे साथ रखोगी? मां ने जवाब दिया था- तुम मेरी बेटी हो प्रत्युषा। मैं तुम्हें जिंदगीभर अपने साथ रखूंगी।
प्रत्यूषा के चाचा किंशुक मुखर्जी ने उस दौरान एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रत्युषा तीन महीनों से बेहद परेशान थी। राहुल ने उसे जमशेदपुर आने को मना किया था। उसे हिदायत दी थी कि वह अपने किसी रिश्तेदार को मुंबई न बुलाए। राहुल साजिश के तहत प्रत्युषा को परिवारवालों से दूर कर रहा था। उसने प्रत्युषा से क्रेडिट और एटीएम कार्ड भी छीन लिया था।
प्रत्युषा छोटे पर्दे का फेमस चेहरा थीं। उन्होंने टीवी के सबसे चर्चित शो बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाया था। इस शो में छोटी आनंदी के किरदार में अविका गौर ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। ऐसे में जब शो में बड़ी आनंदी के आने की बात हुई तो प्रत्युषा के लिए दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरना काफी कठिन हो गया था।
इस किरदार के लिए चुने जाने पर वह बेहद खुशी हुई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो आनंदी के किरदार में ढलने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी कोशिश यही रहेगी कि अविका की नकल ना हो। इसके बाद प्रत्युषा आनंदी के रोल में नजर आईं और कुछ दिनों में ही उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
बिग बॉस, प्यार तूने क्या किया, सावधान इंडिया, स्वरागिनी, जैसे शोज में प्रत्युषा नजर आई। एक तरफ तो उनका करियर आगे बढ़ रहा था तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में हलचल मची हुई थी। अगस्त 2015 में प्रत्युषा ने बिजनेसमैन मकरंद मल्होत्रा के साथ रिश्ता टूटने के बाद राहुल राज सिंह को डेट करना शुरू कर दिया था। प्रत्युषा ने 1 अप्रैल 2016 को अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी। उनके आत्महत्या करने के पीछे कई कारण सामने आए थे। इसमें से एक कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज से उनका रिश्ता खराब होना भी बताया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।