- Home
- Entertainment
- TV
- 'डांस इंडिया डांस' के इस शख्स ने धूमधाम से की सगाई, मंगेतर के साथ जल्दी लेंगे 7 फेरे, Photos
'डांस इंडिया डांस' के इस शख्स ने धूमधाम से की सगाई, मंगेतर के साथ जल्दी लेंगे 7 फेरे, Photos
मुंबई. जहां हजारों लोग रोज कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं वहीं, हर दिन कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में ये महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच कुछ अच्छी और कुछ बुरी खबरें भी सुनने को मिल रही है। एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि जाने-माने कोरियोग्राफर पुनीत पाठक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। पुनीत ने हाल ही में गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह सगाई की है।

पुनीत ने सगाई की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने एक फोटो पर कैप्शन लिखा- To the beginning of ALWAYS!.
सामने आई सगाई की फोटोज में कपल बेहद रोमांटिक और खुश नजर आ रहा है।
पुनीत ने सगाई में प्रिंटेड कुर्ता और पजामा पहना था। वहीं, उनकी मंगेतर ने रेड और येलो कलर की साड़ी कैरी की थी।
पुनीत और निधि को फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि पुनीत बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम भी किया।
वे कई डांस रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।