- Home
- Entertainment
- TV
- जैसे ही पति ने भरा था दिव्यांका त्रिपाठी की मांग में सिंदूर खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा, PHOTOS
जैसे ही पति ने भरा था दिव्यांका त्रिपाठी की मांग में सिंदूर खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा, PHOTOS
मुंबई. टीवी का पॉपुलर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज अपनी शादी की 5वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आज ही के दिन विवेक दाहिया के साथ शादी के सात फेरे लिए थे। दिव्यांका और विवेक की जोड़ी ने शो पर कई दिलचस्प परफॉर्मेंस दी हैं। वैसे टीवी के स्टार कपल कहे जाने वाले इस जोड़े की लव स्टोरी भी कोई कम दिलचस्प नहीं है। इनकी सालगिरह के मौके पर वेडिंग एल्बम दिखा रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से की थी। इस सीरियल में उनके को-स्टार रहे शरद मल्होत्रा को दिव्यांका दिल दे बैठी थीं। कहा जाता है कि दोनों ने करीब 9 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन, साल 2015 में दोनों के रास्ते अलग हो गए।
ये जोड़ी टीवी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी। कहा जाता है कि शरद दिव्यांका को धोखा दे रहे थे। शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका एकदम टूट गई थीं। इस दौरान विवेक ने दिव्यांका का काफी साथ दिया था।
विवेक उनके साथ सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में काम कर रहे थे। वो विवेक की दोस्ती ही थी, जिसने दिव्यांका को शरद की यादों से बाहर निकाला था। वैसे दोनों की दोस्ती अपने आप ही नहीं हुई थी। दोनों भले ही एक सीरियल में साथ काम कर रहे थे लेकिन वो कोई और था जिसने उन्हें मिलवाया।
सीरियल के ही एक एक्टर ने दिव्यांका और विवेक की एक-दूसरे से पहचान कराई थी। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा और दोनों कब एक-दूसरे को दिल दे बैठे उन्हें मालूम ही नहीं चला।
दिव्यांका और विवेक दोनों ने साल 2016 जनवरी में निजी समारोह में सगाई कर ली थी। दिव्यांका और विवेक ने भोपाल में सात फेरे लिए और इसके बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस पार्टी में टीवी का बड़े से बड़ा सितारा पहुंचा था।
विवेक के साथ सात फेरे लेते हुए दिव्यांका।
विवेक का तिलक करते हुए दिव्यांका।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।