- Home
- Entertianment
- TV
- शहनाज के बाद गंगूबाई का ट्रांसफॉर्मेशन, फैट से स्लिम हुई सलोनी डैनी, देखें तस्वीरें
शहनाज के बाद गंगूबाई का ट्रांसफॉर्मेशन, फैट से स्लिम हुई सलोनी डैनी, देखें तस्वीरें
टेलीविजन डेस्क : टेलीविजन इंडस्ट्री में आजकल फिट होने के ट्रेंड चल रहा है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के बाद टीवी की जूनियर स्टार गंगूबाई उर्फ सनोली डैनी (Saloni Daini) ने भी अपने लुक्स से सबको हैरान कर दिया। बता दें कि सलोनी डैनी वहीं जूनियर कमीडियन हैं, जो 'कॉमिडी सर्कस महासंग्राम' में 'गंगूबाई' का किरदार निभाती थी। 3 साल की उम्र से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही सलोनी अब बड़ी हो गई है। बीच में सलोनी काफी मोटी हो गई थीं और वजन भी बढ़ गया था। पर अब उनका स्लिम अवतार लोगों को चौंका रहा है। इंटरनेट पर सलोनी की लेटेस्ट तस्वीरें छाई हुई हैं और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
(सभी फोटो इंस्टाग्राम से )
| Published : Sep 23 2020, 07:46 AM IST / Updated: Sep 23 2020, 07:51 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
6 महीने में 12 किलो वजन कम करने वाली शहनाज गिल के साथ ही सलोनी डैनी यानी छोटी सी 'गंगूबाई' ने भी अमेजिंग ट्रांसफॉर्मेशन किया हैं। सलोनी ने कुछ महीनों में ही 8 से 10 किलो वजन घटाया हैं।
गंगूबाई उर्फ सलोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही नें उन्होंने एक बर्थडे पार्टी की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी फिट नजर आ रही हैं।
सलोनी के इस लुक को देख फैन्स उनके ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ उनके दोस्त भी हैरान रह गए और कहा कि वह कमाल लग रही हैं।
बता दें कि सलोनी डैनी 'कॉमिडी सर्कस महासंग्राम' में 'गूंगबाई' का किरदार निभाती थी। इसके बाद वह कई सालों तक स्क्रीन से गायब रहीं लेकिन हाल ही में वे टीवी शो 'ये जादू है जिन्न का' में नजर आई थीं।
सलोनी ने साल 2016 में दोबारा टीवी शो में डेब्यू किया। उस वक्त वह 'बड़े भैया की दुलहनिया' में नजर आईं। वह फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें सुष्मिता सेन, अनिल कपूर, परेश रावल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स थे।
सिर्फ टेलीविजन ही नहीं सोलनी कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह जब 3 साल की थी तब से ही एक्टिंग कर रही हैं। उन्हें सबसे छोटी उम्र का कमीडियन भी कहा जाता हैं।
मिमक्री में माहिर सलोनी अर्णब गोस्वामी से लेकर काजोल और सोनम कपूर तक की नकल अच्छी तरह कर लेती हैं।