MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • बॉलीवुड का वह स्टार, जिसकी जकड़ में आकर रो पड़ा था 200 किलो का पहलवान, मांगने लगा था रहम की भीख

बॉलीवुड का वह स्टार, जिसकी जकड़ में आकर रो पड़ा था 200 किलो का पहलवान, मांगने लगा था रहम की भीख

एंटरटेनमेंट डेस्क. मशहूर अभिनेता और दिग्गज पहलवान दारा सिंह (Dara Singh) को गुजरे 10 साल हो गए हैं। 12 जुलाई 2012 को उनका मुंबई में निधन हो गया था। दारा सिंह की लाइफ के कई किस्से हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं। इनमें से एक है  ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पहलवान किंग कॉन्ग (King Kong के साथ हुई उनकी फाइट। यह घटना 12 दिसंबर 1956 की है। उस वक्त दारा सिंह की उम्र 28 साल थी और उनका वजन 130 किग्रा. था। दूसरी ओर किंग कॉन्ग का वजन 200 किग्रा. था। आगे पढ़िए कैसे दारा सिंह ने जकड़ा तो रोने लगे थे किंग कॉन्ग और जानिए आखिर क्यों हनुमान का रोल नहीं करना चाहते थे दारा  सिंह....

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jul 12 2022, 10:14 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बताया जाता है कि रिंग में जब दारा सिंह ने किंग कॉन्ग को धुल चटाई तो वहां मौजूद हजारों लोगों ने तालियां और सीटियां बजाकर उनका स्वागत किया था। दर्शकों में उस वक्त के सोवियत यूनियन संघ के प्रमुख निकोलाई बुल्गन भी मौजूद थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी यह फाइट देखने वाले थे, लेकिन वे जा नहीं सके। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

एक रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शी सूरजमल दहिया के हवाले से लिखा है, "दारा सिंह ने किंग कॉन्ग को चारों ओर घुमाया। वह असहाय होकर चिल्लाने लगा। उसने रोकर रेफरी से फाइट रोकने का आग्रह करने लगा।" बताया जाता है कि यह फाइट दिल्ली से लगभग 40 किमी. दूर भटगांव में हुई थी और मुश्किल से 12-15 मिनट तक चली थी, जो अखाड़ा रेसलिंग के मुकाबले काफी छोटा समय था।

37

किंग कॉन्ग को हराने के बाद दारा सिंह इसी गांव में शाम तक रुके थे और एक बाल्टी दूध पी गए थे, जिसमें कम से कम 12-13 लीटर दूध था। कहा जाता है कि जिस दिन दारा सिंह ने किंग कॉन्ग को हराया, उस दिन भटगांव को बिजली मिली थी और सरकार ने इसे आदर्श ग्राम घोषित कर दिया था। 

47

दारा सिंह का एक और किस्सा उनके पॉपुलर किरदार हनुमान से जुड़ा हुआ है। रामानंद सागर के पॉपुलर सीरियल 'रामायण' ने जिस तरह लोगों के बीच अरुण गोविल को भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता के रूप में पहचान प्रसिद्ध कर दिया था। उसी तरह दारा सिंह को भी लोग हनुमान जी मानने लगे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दारा सिंह यह रोल करना नहीं चाहते थे। यहां तक कि उन्होंने रामानंद सागर को इसके लिए इनकार भी कर दिया था। 

57

दारा सिंह की बायोग्राफी 'दीदारा अका दारा सिंह' के अनुसार, जब रामानंद सागर ने दारा सिंह को हनुमान की भूमिका के लिए कॉल किया तो उन्होंने उन्हें सलाह दी थी कि किसी युवा एक्टर को यह रोल करना चाहिए। रामानंद सागर नने दारा सिंह को कॉल कर कहा, "दारा आप मेरे टीवी सीरियल में हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।" जवाब में दारा ने कहा था, "सागर साब, मैं लगभग 60 साल का हूं। किसी युवा को कास्ट कर लीजिए।" इस पर सागर ने कहा, "आप हनुमान बन रहे हो। आप सबसे बेहतर हो।" 

67

बाद में न केवल दारा सिंह इस रोल के लिए मानें, बल्कि इसे कुछ तरह से निभाया कि लोगों के दिलों पर अपनी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ दी। बताया जाता है कि लोगों ने घरों में हनुमान के रूप में ऊनकी तस्वीर लगानी शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं, उमरगांव के एक मंदिर में दारा सिंह की प्रतिमा भी रखी गई थी।

77

दारा सिंह को 7 जुलाई 2012 को हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में यह सामने आया था कि रक्त प्रवाह में कमी के चलते उनके दिमाग में क्षति हुई थी। 11 जुलाई को दारा सिंह को अस्पताल से यह कहकर डिस्चार्ज कर दिया गया कि उनकी जिंदगी बचाने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता। अगले दिन यानी 12 जुलाई को मुंबई स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

और पढ़ें...

भारती सिंह ने पहली बार दिखाया 3 महीने के बेटे का चेहरा तो लोग बोले- माशाअल्लाह, देखें 8 PHOTOS

KBC 14 : अमिताभ बच्चन के शो में बड़ा ट्विस्ट, 7.5 करोड़ के सवाल का गलत जवाब दिया तो भी मिलेंगे इतने रुपए

'महाभारत' में द्रौपदी का चीर हरण सीन पड़ा 'दुर्योधन' को भारी, 28 साल तक केस ने नहीं छोड़ा था पीछा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : दया भाभी बनने के लिए ऐश्वर्या ने दिया ऑडिशन, जानिए क्या रहा रिजल्ट?

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 भारत में OTT पर कब, कहां और कितने बजे होगी रिलीज? यहां जानिए सबकुछ
Recommended image2
Dhurandhar 2 OTT: 'धुरंधर 2' के लिए पाकिस्तान में पागलपन, आधी रात नेटफ्लिक्स पर टूट पड़े लोग
Recommended image3
Shefali Jariwala Death Reason: कैसे हुई थी शेफाली जरीवाला की मौत? पति पराग त्यागी ने बताया सच!
Recommended image4
Mouni Roy Divorce मामले में नया ट्विस्ट, रिश्ता टूटने की असली वजह का हुआ खुलासा!
Recommended image5
Mouni Roy On Divorce: मौनी रॉय ने तलाक की ख़बरों पर तोड़ी चुप्पी! पति की इस हरकत से टूटा रिश्ता?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved