MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • सावन: अपने नाम के अनुसार करें शिवजी के ये अचूक उपाय, पूरी हो सकती है आपकी हर इच्छा

सावन: अपने नाम के अनुसार करें शिवजी के ये अचूक उपाय, पूरी हो सकती है आपकी हर इच्छा

उज्जैन. इस बार 6 जुलाई, सोमवार से सावन (श्रावण) मास शुरू हो चुका है। इस महीने में यदि भगवान शंकर की पूजा विधि-विधान से की जाए तो हर मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस महीने में राशि अनुसार भगवान शिव की पूजा विशेष फलदाई है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हर इच्छा पूरी हो तो अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग का अभिषेक इस प्रकार करें

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 08 2020, 03:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष राशि
इस राशि वाले पानी में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप भी करें।
 

212

वृषभ राशि
दही से भगवान शिव का अभिषेक इस राशि के लोगों के लिए शुभ होता है। इससे धन संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।
 

312

मिथुन राशि
गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। जल्दी ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है। भगवान शिव को धतूरा भी चढ़ाएं।
 

412

कर्क राशि
इस राशि के शिवभक्त शक्कर मिला हुआ दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। साथ ही आंकड़े के फूल भी अर्पित करें।
 

512

सिंह राशि
लाल चंदन के जल से शिवजी का अभिषेक करें तथा शिव अमृतवाणी सुनें। इससे इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
 

612

कन्या राशि
इस राशि के लोगों को विजया (भांग) मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। पुराने रोग समाप्त होंगे।
 

712

तुला राशि
भगवान शिव का गाय के घी में इत्र मिलाकर अभिषेक करें। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।
 

812

वृश्चिक राशि
शहद मिले जल से शिव का अभिषेक इस राशि वालों के लिए शुभ है। शहद न हो तो शक्कर का उपयोग भी कर सकते हैं।
 

912

धनु राशि
इस राशि के लोग दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ भी करें।
 

1012

मकर राशि
तिल्ली के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करें तो आपको हर काम में सफलता मिलेगी। भगवान शिव को बिल्व पत्र भी चढ़ाएं।
 

1112

कुंभ राशि
इस राशि वाले नारियल के पानी या सरसों के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे इन्हें धन लाभ हो सकता है।
 

1212

मीन राशि
पानी में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ये उपाय करने से इनकी धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved