सक्सेस पाने के लिए किस दिन कौन-सा उपाय करने के बाद घर से निकलें, जानिए
उज्जैन. शास्त्र कहते हैं, घर से निकलते समय या यात्रा पर जाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे की यात्रा में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और सारे काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, ऐसी कई छोटी-छोटी बातें हैं, जिनका ध्यान रखा जाए तो यात्रा में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जानिए, यात्रा को सफल बनाने के लिए किस दिन घर से निकलते समय क्या करना चाहिए-
| Published : Jun 26 2020, 01:01 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
1. सोमवार को कहीं भी जाने के पहले शीशा (कांच) देख लेना चाहिए, इससे यात्रा में शुभ फल प्राप्त होने की संभावनाएं रहती हैं।
2. मंगलवार को गुड़ खाकर घर से बाहर निकलने पर काम में सफलता मिल सकती है।
3. बुधवार को सुबह यात्रा या किसी भी काम पर जाने से पहले खड़ा धनिया खाकर जाना चाहिए, यह शुभ माना जाता है।
4. गुरुवार को सुबह घर से निकलने से पहले जीरा खाकर जाना चाहिए, ऐसा करने से दिन अच्छा रहने की संभावना रहती है।
5. शुक्रवार को दही खाकर घर से निकलने को शुभ फलदायी माना जाता है।
6. शनिवार को अदरक का सेवन करके घर से निकलने से सफलता मिलने की संभावना रहती है।
7. रविवार को घर से बाहर निकलने से पहले या यात्रा पर जाने से पहले पान खाकर जाना चाहिए।