MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • बुध ने बदली राशि, सिंह राशि में बनेगा 3 ग्रहों का योग, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

बुध ने बदली राशि, सिंह राशि में बनेगा 3 ग्रहों का योग, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

उज्जैन. 8 अगस्त, रविवार से बुध ग्रह (Mercury) कर्क से निकलकर सिंह राशि में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 26 अगस्त तक रहेगा। इस राशि में बुध के साथ मंगल और शुक्र की युति बनेगी। इन 4 ग्रहों के एक ही राशि में होने से इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का असर देखने को मिलेगा। कुछ लोगों के लिए कर्क का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा, वहीं कुछ के लिए अशुभ रहेगा। साथ ही कुछ राशि वालों को इसके मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये ग्रह परिवर्तन…

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 10 2021, 10:56 AM IST| Updated : Aug 10 2021, 12:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

नौकरी और बिजनेस में अच्छा बदलाव हो सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। नए लोगों से मदद मिलेगी। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। दोस्तो, भाइयों और साथ काम करने वालों से भी मदद मिलेगी।

212

बुध के कारण महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा और कारोबारी लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। वरना पैसा उलझ सकता है। विवाद होने के योग भी हैं, संभलकर रहना होगा।

312

बुध का राशि बदलना आापकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। कारोबारी लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। लेने-देन या निवेश की योजनाएं बनेंगी। प्रॉपर्टी खरीदी या बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण मामले सामने आ सकते हैं। फायदा होने के योग हैं।

412

दोस्तों, भाइयों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी लेकिन उसका फायदा मिलेगा। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। कारोबार बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी नए मामले सामने आ सकते हैं।

512

दौड़-भाग बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जॉब और बिजनेस में विवाद की स्थिति भी बन सकती है। सेहत के मामलों में संभलकर रहें। दूर स्थान के लोगों से मदद नहीं मिलने से दुखी हो सकते हैं।

 

612

बुध के कारण फालतू खर्चा बढ़ सकता है। सोच-समझकर बोलना होगा वरना आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। आर्थिक मामलों में भी संभलकर रहना होगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

712

बिजनेस मे फायदे वाला समय रहेगा। आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सकती है। अधिकारियों या बड़े लोगों से कामकाज में मदद मिल सकती है। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।

812


कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर-मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा समय है। कामकाज की तारीफ हो सकती है।

 

912

बुध के राशि बदलने से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। दुश्मनों के कारण परेशान हो सकते हैं। विवाद होने के योग बन रहे हैं। खर्चा और धन हानि होने की भी आशंका है। इन दिनों में कर्जा लेने से बचें।

1012

बुध के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत का फायदा भी होगा। नए लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। माता-पिता के साथ समय बीतेगा। पारिवारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। धार्मिक यात्राओं के योग भी हैं।

1112

साझेदारी के काम करने वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों में मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। संतान संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी।

 

1212

नौकरी और बिजनेस में मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। फायदेमंद निवेश और लेन-देन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved