MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • रसोई घर में रखते हैं ये चीजें तो तुरंत हटा दें, इससे परिवार में हो सकता है विवाद और पैसों की तंगी

रसोई घर में रखते हैं ये चीजें तो तुरंत हटा दें, इससे परिवार में हो सकता है विवाद और पैसों की तंगी

उज्जैन. वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार रसोई में कुछ चीजों को रखने के लिए मना किया जाता है। इन चीजों को भूलकर भी अपनी रसोई में नहीं रखना चाहिए अन्यथा आपको घर में कलह-क्लेश और आर्थिक तंग बढ़ने लगती है। आगे जानिए कौन-सी चीजें रसोई में नहीं रखनी चाहिए…

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 03 2021, 08:47 AM IST| Updated : Jul 03 2021, 12:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दवाई या फर्स्ट-एड-बॉक्स
वास्तु के अनुसार रसोई घर में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से रोग बढ़ने की संभावना रहती है। इसका सबसे अधिक प्रभाव घर के मुखियां से स्वास्थ्य पर पड़ता है और इलाज करवाने में ही आपके घर के पैसा खर्च होता चला जाता है। जिसके कारण घर में आर्थिक परेशानी और अशांति बढ़ने लगती है।

25

गुथा हुआ आटा
अक्सर देखने में आता है कि कई बार गुथा हुआ आटा बच जाने पर उसे फ्रिज में रख दिया जाता है। यह स्वास्थ की दृष्टि से तो नुकसानदायक होता ही है साथ ही में इससे शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव भी हमारे जीवन पर पड़ता है। इससे आर्थिक तंगी और क्लेश बढ़ने लगता है।

35

दर्पण न रखें 
कई बार महिलाएं रसोई में दर्पण रख देती हैं या फिर दीवार पर टांग देती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। रसोई में मुख्यता अग्नि का कार्य होता है यदि चूल्हे में जलने वाली अग्नि का प्रतिबिंब शीशे में दिखता है तो आपके घर में कलह-क्लेश बढ़ सकता है।

45

रसोई में न बनाएं मंदिर
वास्तु के अनुसार कभी भी रसोई में देव स्थान नहीं बनाना चाहिए क्योंकि रसोई में सात्विक भोजन के साथ तामसिक भोजन भी बनता है। यदि तामसिक भोजन न भी बने तो भी प्याज, लहसुन का प्रयोग तो अवश्य ही किया जाता है। ऐसे में यदि आप रसोई में देवी-देवताओं का स्थान बनाते हैं तो आपको नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इससे आपके घर में अशांति के साथ ही बीमारियां भो बढ़ने लगती हैं।

 

55

टूटे फूटे और बेकार बर्तन
रसोई घर में भी कभी भी टूटे-फूटे और बेकार बर्तन नहीं रखना चाहिए, इससे आर्थिक स्थिति खराब होने के साथ ही घर के मुखिया के ऊपर कर्ज बढ़ने लगता है। ऐसे बर्तनों में भोजन करने से परिजनों के बीच मतभेद होने लगते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved