MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Raksha Bandhan 2022: 11 अगस्त को 4 शुभ योग में करें राशि अनुसार ये उपाय, महादेव करेंगे हर इच्छा पूरी

Raksha Bandhan 2022: 11 अगस्त को 4 शुभ योग में करें राशि अनुसार ये उपाय, महादेव करेंगे हर इच्छा पूरी

उज्जैन. हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। ये हिंदू पंचांग का पांचवां महीना है। इस बार 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ ही इस महीने का समापन हो जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 11 अगस्त को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य और श्रवण नक्षत्र होने से ध्वज नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। साथ ही आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ  योग भी इस दिन रहेंगे। इन शुभ योगों में राशि अनुसार यदि शिवजी की पूजा की जाए तो हर परेशानी दूर हो सकती है। आगे जानिए रक्षाबंधन पर राशि अनुसार शिवजी की पूजा कैसे करें… 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 11 2022, 05:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

रक्षाबंधन पर शिवजी को चंदन लगाएं और बिल्व पत्र चढ़ाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बिल्व पत्र कटे-फटे न हो। इसके बाद माखन-मिश्री का भोग भी लगाएं। इस उपाय से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।
 

212

सावन के अंतिम दिन शुभ योगों में शिवजी का श्रृंगार सफेद फूलों से करें और मौसमी फल जैसे- केले, अनार, सेवफल आदि का भोग भी लगाएं। ऐसा करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती हैं। 
 

312

रक्षाबंधन पर शिवजी की पूजा आंकड़े के फूलों से करें। शिवपुराण में भी शिव पूजन में आंकड़े के फूल अनिवार्य बताए गए हैं। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को दूध का दान करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 

412

11 अगस्त को शिव पूजा का शुभ योग बन रहा है। इस दिन इस राशि के लोग चंदन और सफेद फूलों से शिवजी की पूजा करें। साथ ही दूध से बनी मिठाई का भोग भी लगाएं। इससे इन्हें ग्रहों से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
 

512

इस राशि के लोग शिव भक्त होते हैं। इसलिए इन्हें सावन के अंतिम दिन शिवजी को सफेद वस्त्र चढ़ाना चाहिए। इसके बाद पूरे नारियल का भोग लगाएं यानी उसे साबूत ही शिवजी को चढ़ा दें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
 

612

11 अगस्त सावन का अंतिम दिन है। इस  दिन कन्या राशि वाले शिवजी दूर्वा चढ़ाएं। साथ ही ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप भी करें। इसके बाद शिवजी को मिठाई का भोग लगाकर सभी को प्रसाद स्वरूप बांट दें। 
 

712

शिवलिंग का अभिषेक करने से शिवजी की कृपा हम पर सदैव बनी रहती है। 11 अगस्त को शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से बने घी से करें। दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं और पूजा करें। इससे सेहत संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
 

812

आयुष्मान और सौभाग्य बहुत ही शुभ योग हैं। इन शुभ योगों में वृश्चिक राशि के लोग शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें। साथ ही शिवजी का सफेद फूलों से श्रृंगार करें। आपकी हर इच्छा पूरी होगी।
 

912

11 अगस्त को रक्षाबंधन पर इस राशि के लोग शिवजी को पीले फूलो चढ़ाएं और श्रृंगार भी इन्हीं फूलों से करें। इस दिन महादेव को गुड़ का भोग लगाएं या गुड़ से बनी किसी अन्य मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं।
 

1012

इस राशि का स्वामी शनि है जो नीले रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इस राशि के लोग शिवजी की पूजा नीले फूलों से करें। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को तेल का दान करें। इसे इन पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।
 

1112

इस राशि के लोग शिवलिंग का अभिषेक पानी में चंदन डालकर करें। बाद में शिवलिंग पर चंदन का लेप भी करें। इसके बाद मिठाई का भोग लगाएं और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
 

1212

रक्षाबंधन के शुभ योग में इस राशि के लोग शिव प्रतिमा के निकट मूंग और उड़द के आटे से निर्मित दीपक जलाएं। इसके बाद महादेव को पीले फूल चढ़ाएं। इससे इन पर राशि स्वामी गुरु की कृपा बनी रहेगी।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
रक्षा बंधन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved