MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Navratri Rashi Anusar Upay: नवरात्रि के राशि अनुसार उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्मत, धन लाभ भी होगा

Navratri Rashi Anusar Upay: नवरात्रि के राशि अनुसार उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्मत, धन लाभ भी होगा

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी नवरात्रि बहुत खास मानी गई है। इन 9 दिनों में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं, जिससे आपकी हर कामना पूरी हो सकती है। इस बार शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2022) का पर्व 26 सितंबर, सोमवार से 4 अक्टूबर, मंगलवार तक मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, ये उपाय अगर राशि अनुसार किए जाएं तो और भी शुभ रहता है। ये उपाय बहुत ही आसान है, जिसे कोई भी कर सकता है। आगे जानिए राशि अनुसार उपाय के बारे में… 

2 Min read
Manish Meharele
Published : Sep 26 2022, 06:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष राशि वाले लोग देवी के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा लाल वस्त्र पहनकर करें और देवी को भी लाल फूल ही चढ़ाएं। गुड़ का भोग लगाने से देवी प्रसन्न होकर आपकी हर इच्छा पूरी करेंगी। 
 

212

वृषभ राशि वाले लोग सफेद या चमकीले कपड़े पहनकर देवी सरस्वती की पूजा करें। देवी को सफेद फूल और वस्त्र चढ़ाएं। चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। 
 

312

मिथुन राशि वाले हरे कपड़े पहनकर देवी भुवनेश्वरी की उपासना करें। देवी को हरी चूड़ियां और हरे वस्त्र अर्पित करें। भोग में इलाइची और नारियल चढ़ाएं।
 

412

कर्क राशि वाले देवी कालरात्रि को दही-चावल का भोग लगाएं। संभव हो तो पूजा करते समय सफेद कपड़े पहनें और देवी को चमकीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
 

512

सिंह राशि वाले देवी अपराजिता की पूजा करें। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। देवी को लाल फूल और वस्त्र चढ़ाएं। भोग में सेवफल व अन्य कोई लाल फल अर्पित करें। 
 

612

कन्या राशि वाले चन्द्रघंटा स्वरूप की पूजा करें। देवी को घर में शुद्धतापूर्वक हलवे का भोग लगाएं। इसमें इलाइची जरूर डालें। इस उपाय से देवी प्रसन्न होती हैं।
 

712

तुला राशि वाले सफेद कपड़े पहनकर देवी लक्ष्मी की पूजा करें। इससे इन्हें धन लाभ के योग बनेंगे और हर समस्या दूर होती चली जाएगी।
 

812

वृश्चिक राशि वाले देवी के महागौरी स्वरूप की पूजा करें। देवी को मावे की मिठाई या खीर का भोग लगाएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 
 

912

धनु राशि वाले देवी के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना करें। देवी का यह रूप सभी सिद्धियां प्रदान करने वाला है। इनकी पूजा से रोग, दोष आदि का नाश होता है
 

1012

मकर राशि देवी सिद्धिदात्री की पूजा करें। इन्हें नीले रंग के फूल चढ़ाएं और वस्त्र भी। संभव हो तो स्वयं भी इसी रंग के वस्त्र भी पहनें। इससे इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
 

1112

कुंभ राशि वाले देवी काली की पूजा करें। देवी को काले या नीले वस्त्र व फूल अर्पित करें। देवी काली के मंत्रों का जाप करने से इनकी हर समस्या दूर हो सकती है।
 

1212

मीन राशि वाले देवी महागौरी की आराधना करें। देवी को मखाने की खीर का भोग लगाएं और पीले वस्त्र अर्पित करें व फूल भी। इससे इन्हें धन लाभ के योग बनेंगे।
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved