- Home
- Religion
- Spiritual
- साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या आज, राशि अनुसार ये उपाय करने से दूर हो सकती हैं परेशानियां
साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या आज, राशि अनुसार ये उपाय करने से दूर हो सकती हैं परेशानियां
उज्जैन. आज (13 मार्च, शनिवार) साल 2021 की पहली शनिश्चरी अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र में इस तिथि को बहुत ही विशेष माना गया है। साल में 1 या 2 बार ही ऐसा होता है जब अमावस्या शनिवार को आती है। शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव की पूजा करने और उनके निमित्त पुराने कपड़े व जूते दान किए जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, शनिश्चरी अमावस्या के शुभ योग में राशि अनुसार उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं आपकी परेशानियां कम कर सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
112

मेष राशि- सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
212
वृषभ राशि- शनि अष्टोत्तर शत नामावली का पाठ करें।
312
मिथुन राशि- शनिदेव को काली उड़द की दाल चढ़ाएं।
412
कर्क राशि- राजा दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।
512
सिंह राशि- शनि पुष्य के शुभ योग में हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
612
कन्या राशि- शनिदेव के बीज मंत्रों का जाप करें।
712
तुला राशि- शनिदेव का अभिषेक सरसो के तेल से करें।
812
वृश्चिक राशि- गरीबों को जूते-चप्पल या काले वस्त्रों का दान करें।
912
धनु राशि- शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे 11 दीपक लगाएं।
1012
मकर राशि- शनिदेव के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
1112
कुंभ राशि- शनि पुष्य पर शमी वृक्ष की पूजा करें
1212
मीन राशि- कुष्ठ रोगियों को भोजन, कपड़े व अन्य चीजों का दान करें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Latest Videos