- Home
- Religion
- Spiritual
- लाख कोशिश के बाद भी घर या दुकान में नहीं टिकता पैसा तो ध्यान रखें वास्तु की ये 5 टिप्स
लाख कोशिश के बाद भी घर या दुकान में नहीं टिकता पैसा तो ध्यान रखें वास्तु की ये 5 टिप्स
उज्जैन. कई लोग चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, लेकिन वे अपने धन को संभाल कर नहीं रख पाते। न चाहते हुए भी उन्हें लगातार पैसों का नुकसान होता रहता है। ऐसे में इसका कारण समझ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बार लगातार पैसों के नुकसान का कारण वास्तु संबंधी दोष भी हो सकते हैं। वास्तु के इन 5 कारणों को ध्यान में रखकर पैसों के नुकसान से बचा जा सकता है।
15

1. वास्तु के अनुसार, नल से पानी का टपकते रहना धीरे-धीरे धन के खर्च होने का संकेत है। इसलिए नल में खराबी आ जाने पर तुंरत बदल देना चाहिए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
2. बेडरूम में गेट के सामने वाली दीवार के बाएं कोने पर धातु की कोई चीज लटकाना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र है।
35
3. धन में व़द्धि और बचत के लिए जिस तिजोरी या आलमारी में आप धन रखते हों, उसे दक्षिण दिशा में इस तरह रखें कि खोलते समय उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर ही रहे।
45
4. घर में टूटा हुआ पलंग, आलमारी या लकड़ी जैसे कबाड़ को जमा करके नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक लाभ में कमी आ सकती है और खर्च बढ़ सकता है।
55
5. वास्तु के अनुसार, जल की निकासी दक्षिण या पश्चिम दिशा में हो तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जल की निकासी उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Latest Videos